
AI से अपराध रोकने की कोशिश, मर्डर प्रिडिक्शन प्रोग्राम से हत्या की भविष्यवाणी!
AajTak
ब्रिटेन की सरकार एक ऐसे AI टूल पर काम कर रही है जो हत्या की घटना से पहले ही हत्यारे के बारे में भविष्यवाणी कर सकेगा. 'मर्डर प्रिडिक्शन प्रोग्राम' नाम का यह AI सिस्टम पुलिस रिकॉर्ड्स और सरकारी डेटा का इस्तेमाल करेगा. यह प्रोजेक्ट लगभग 5 लाख रिकॉर्ड्स इकट्ठा करेगा, जिसमें अपराधियों, पीड़ितों और गवाहों का डेटा शामिल होगा.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











