
AI पर CEOs से चर्चा... पेरिस में सुंदर पिचाई के अलावा स्केल AI के सीईओ ने PM मोदी से की मुलाकात
AajTak
गूगल सीईओ पिचाई ने एआई समिट से इतर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि एआई भारत में कई बेहतरीन मौके लेकर आएगा. हम गूगल और भारत मिलकर देश में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लेकर आएंगे.
फ्रांस की राजधानी पेरिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक्शन समिट में दुनियाभर के नेता और टेक दिग्गज शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी ने यहां पेरिस सीईओ फोरम में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित कई बड़ी कारोबारी हस्तियों से मुलाकात की.
सुंदर पिचाई के अलावा स्केल एआई के फाउंडर और सीईओ एलेक्जेंडर वांग ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की. इस दौरान एआई इंडस्ट्री के भविष्य पर चर्चा की गई.
गूगल सीईओ पिचाई ने एआई समिट से इतर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि एआई भारत में कई बेहतरीन मौके लेकर आएगा. हम भारत के साथ मिलकर देश में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लेकर आएंगे.
उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि पेरिस में एआई एक्शन समिट के दौरान और बाद में पीएम मोदी से मिलकर खुशी हुई. हमने एआई के भविष्य पर चर्चा की और उन मौकों पर भी जो भारत के लिए फायदेमंद होगी. हम मिलकर भारत में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ला सकते हैं.
सुंदर पिचाई के अलावा स्केल AI के संस्थापक और सीईओ एलेक्जेंडर वांग ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि पेरिस में नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रॉन से मिलकर बहुत अच्छा लगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









