
AI की दुनिया में धमाका, 42 लाख करोड़ की हुई OpenAI, माइक्रोसॉफ्ट के साथ नई डील
AajTak
OpenAI और Microsoft के बीच एक बार फिर से डील हुई है. इस नई डील के बाद OpenAI की निर्भरता Microsoft पर ज्यादा नहीं रहेगी. इस डील से दोनों ही कंपनियों को फायदा होगा. आइए जानते हैं इस डील की खास बातें.
Microsoft और OpenAI के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है, जिससे OpenAI की वैल्यूएशन अब करीब $500 बिलियन (लगभग ₹42 लाख करोड़) हो गई है. ये डील OpenAI को अपनी कंपनी का स्ट्रक्चर बदलने और आगे की ग्रोथ के लिए ज्यादा फंडिंग जुटाने का मौका देगी.
ग़ौरतलब है कि 2019 में जब OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट की एक डील हुई थी. इस डील में मोटे तौर पर ये था कि माइक्रोसॉफ्ट OpenAI को अपनी क्लाउड सर्विस देगा और इस वजह से एक तरह से OpenAI के हाथ बंधे थे और वो ज्यादा कैपिटेल रेज नहीं कर पा रहा था.
जैसे जैसे ChatGPT पॉपुलर हुआ और यूज़र्स की संख्या करोड़ों में पहुंची, कंपनी की फंडिंग और क्लाउड की जरूरतें भी तेज़ी से बढ़ीं. लेकिन पुराने एग्रीमेंट की वजह से OpenAI बाहरी निवेशकों से उतनी आसानी से पैसा नहीं जुटा पा रही थी. अब इस एग्रीमेंट के बाद OpenAI को पैसे उठाने में आसानी होगी.
Elon Musk हमेशा से OpenAI पर ये आरोप लगाते रहे हैं कि ये कंपनी नॉन प्रॉफिट थी, लेकिन ये अपने रास्ते से भटक चुकी है. दरअसल OpenAI के फाउंडिंग मेंबर्स में से एक एलॉन मस्क भी थे, लेकिन बाद में उन्होंने स्टॉक सेल करके एग्जिट ले लिया था.
क्या है ये नई डील?
OpenAI अब खुद को Public Benefit Corporation (PBC) के तौर पर री-स्ट्रक्चर कर रहा है. इसका मतलब है कि कंपनी अपने मिशन और प्रॉफिट दोनों को बैलेंस करने की कोशिश करेगी.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











