
Ahoi Ashtami 2024 Date: अहोई अष्टमी के व्रत में जरूर करें ये दिव्य उपाय, जाग उठेगी संतान की सोई तकदीर
AajTak
अहोई अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा. कहते हैं कि इस दिन कुछ खास तरह के उपाय करने से संतान की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है.
Ahoi Ashtami 2024 Date: अहोई अष्टमी हिंदू धर्म का एक खास पर्व है, जो विशेष रूप से माताओं द्वारा अपने बच्चों की लंबी आयु, समृद्धि और खुशहाली के लिए मनाया जाता है. यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को किया जाता है. इस साल यह व्रत 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा. कहते हैं कि इस दिन कुछ खास तरह के उपाय करने से संतान की सारी बाधाएं दूर हो जाती हैं और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है. आइए आपको कुछ ऐसे ही उपाय बताते हैं.
करियर की बाधा होगी दूर शिक्षा, करियर में समस्या हो तो अहोई माता को पूजन के दौरान दूध-चावल और लाल फूल अर्पित करें. इसके बाद लाल फूल हाथ में लेकर संतान के करियर और शिक्षा की प्रार्थना करें. संतान को अपने हाथों से दूध-चावल खिलाएं. फिर लाल फूल अपनी संतान के हाथों में दें और फूल को सुरक्षित रखने को कहें. ये प्रयोग संतान की करियर शिक्षा में बाधाओं को दूर करने के लिए रामबाण होता है.
पारिवारिक बाधाओं का नाश संतान का पारिवारिक जीवन खराब हो तो अहोई माता को गुड़ का भोग लगाएं और एक चांदी की चेन अर्पित करें. मां पार्वती के मंत्र- 'ॐ ह्रीं उमाये नमः' 108 बार जाप करें. संतान को गुड़ खिलाएं और अपने हाथों से उसके गले में चेन पहनाएं. उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दें.
रोगों का होगा नाश कईं बार संतान की सेहत भी उसकी प्रगति में बाधा का कारण बन जाती है. ऐसे में 'ऊं नम : शिवाय' या 'ऊं जू स:' का 11 बार जाप करें. आप इसका मानसिक जाप भी कर सकते हैं. संतान की सेहत हमेशा अच्छी रहेगी.
संतानहीन आजमाएं ये उपाय संतान ही संतानहीन हो तो अहोई माता और शिवजी को दूध भात का भोग लगाएं. चांदी की नौ मोतियां लेकर लाल धागे में पिरोकर माला बनाएं. अहोई माता को माला अर्पित करें और संतान को संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें. पूजा के बाद अपनी संतान और उसके जीवन साथी को दूध भात खिलाएं.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










