
Agra Gang Rape: वारदात के वक्त रहम की भीख मांग रही थी पीड़िता, CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल
AajTak
Agra Gang Rape Case: आगरा के होम स्टे में महिला के साथ गैंगरेप किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू, मनीष, रवि, देव किशोर उर्फ छोटा, रीया, सोनू और अशोक को नामजद किया है. एक अज्ञात सहित तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
Agra Gang Rape Case: आगरा के रिच होम स्टे में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के मामले में पुलिस ने आखिरकार मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर एक अज्ञात और सात लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. इस मामले में कुल आठ आरोपी बताए जा रहे हैं. जबकि इस मामले में अभी कुल 3 आरोपी फरार हैं, जिन्हें पुलिस तलाश रही है.
तीन आरोपी अभी भी फरार होम स्टे में महिला के साथ गैंगरेप के मामले में पुलिस ने आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू, मनीष, रवि, देव किशोर उर्फ छोटा, रीया, सोनू और अशोक को नामजद किया है, जबकि एक आरोपी अभी अज्ञात है. पुलिस ने इनमें से जितेंद्र उर्फ जीतू ,मनीष, रवि, देव किशोर उर्फ छोटा और रीया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. मगर, आरोपी सोनू, अशोक और एक अज्ञात अभी भी फरार हैं. उन्हें जल्द पकड़ने का दावा आगरा पुलिस कर रही है.
थाना ताजगंज में दर्ज हुई FIR इस शर्मनाक वारदात के बाद ताजगंज थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 147, 323, 506, 406, 376, 511, 307 और 5/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आपको बताते चलें कि ताजनगरी में यह घटना शनिवार की देर रात हुई थी, जहां एक महिला ने युवकों पर मारपीट और जबरदस्ती करने का गंभीर आरोप लगाया था. अब ताजगंज पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो गैंगरेप की पीड़िता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह गिड़गिड़ाते हुए रो-रो कर वह अपने को बचाने के लिए आरोपियों से गुहार लगा रही है. जबकि दूसरे वीडियो में मनीष पीड़िता को पीछे से जबरदस्ती पकड़ कर ले जाते हुए दिख रहा है. मनीष के साथ अन्य लोग तमाशबीन बने रहे. जबरदस्ती के कारण पीड़ित महिला का मूत्र पैंट में ही निकल गया था. पीड़ित महिला के साथ ज्यादती करने वाले होम स्टे में पांच युवक बताए गए थे. मगर, प्रथम सूचना रपट (FIR) में आठ लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए हैं.
चीख-पुकार सुनकर जमा हुए लोग होम स्टे में जब महिला के साथ जबरदस्ती की जा रही थी, तो वो गुहार लगाने के साथ-साथ आरोपियों का विरोध कर रही थी. विरोध करने पर महिला के साथ खींचतान और मारपीट भी की गई. महिला की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसको जबरन कमरे में दबोचा गया और उसके साथ बेहरमी से मारपीट की गई.
जबरन शराब पिलाने की कोशिश महिला का आरोप था कि होम स्टे में पांच युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की गई फिर उसके संग गलत काम किया. होटल होम स्टे थाना ताजगंज के ताजनगरी फेस 2 में है. पीड़ित युवती पिछले डेढ़ साल से होम स्टे में नौकरी कर रही थी. पीड़िता का दोस्त जितेंद्र अपने चार दोस्तों के साथ होटल पहुंचा और पीड़िता को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









