
Afghanistan Exclusive Report: अफगानिस्तान की सबसे खतरनाक जगह पर आजतक, देखें पंजशीर घाटी का आंखों देखा हाल
AajTak
अफगानिस्तान के पंजशीर की लड़ाई तालिबान के लिए सबसे कठिन थी. तालिबान को कई महीने लगे पंजशीर घाटी में कब्जा करने के लिए. ये उसके लिए कड़ी चुनौती थी और इसकी वजह है ऊंचे पहाड़ों से घिरी हुई घाटी. आज पांच शेरों की घाटी के नाम से मशहूर पंजशीर तालिबान के कब्जे में हैं, आज क्या पंजशीर का हाल? बता दें कि अमेरिका के मौजूद होने के वक्त यहां सरकारी ऑफिस भी हुआ करते थे पर अब यहां तालिबान का पूरा कमांड है. पहले यहां पर अहमद शाह मसूद की तस्वीरें होती थीं लेकिन अब यहां पर कुछ नहीं है. आजतक अफगानिस्तान की सबसे खतरनाक जगह पंजशीर की घाटी पहुंचा और वहां तालीबानियों से बातचीत कर जाना वहां का हाल. देखिए आजतक की अफगानिस्तान से ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










