
AFG vs ENG CT 2025 Records, stats: अंग्रेजों को अफगानिस्तान ने लाहौर में रुलाया, रिकॉर्डबुक तहस-नहस, जादरान- उमरजई ने बनाए ये कीर्तिमान
AajTak
ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान ने रोमांचक अंदाज में 8 रनों से हरा दिया. यह हार इंग्लैंड की ODI में लगातार छठी हार रही, वहीं 2009 के बाद ऐसा हुआ है. आइए आपको बताते हैं लाहौर में चैम्पियंस ट्रॉफी के मुकाबले में 26 फरवरी को क्या रिकॉर्ड बने?
वनडे (ODI) में इंग्लैंड की लगातार छठी हार... सितंबर 2009 के बाद पहली बार उन्होंने इतने मैच हारे हैं. यह शर्मनाक रिकॉर्ड 'क्रिकेट के जनक' इंग्लैंड ने बुधवार (26 फरवरी) को अफगानिस्तान के सामने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में बनाया. इसके साथ ही उसका चैम्पियंस ट्रॉफी से बोरिया-बिस्तर बंध गया है. इंग्लैंड की टीम एक समय इस मुकाबले को जीतने के करीब लग रही थी. लेकिन फिर उसे इस मुकाबले में 8 रनों से हार झेलनी पड़ी.
इंग्लैंड की यह हार वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी हार रही है. अंग्रेज टीम को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप (15 अक्टूबर 2023) में भी दिल्ली में हुए मुकाबले में अफगानिस्तान से 69 रनों से हार झेलनी पड़ी थी. अब दोनों ही टीमों के बीच कुल 4 वनडे मुकाबले हुए हैं. जहां आंकड़ा 2-2 की बराबरी पर आ गया है.
𝐀𝐅𝐆𝐇𝐀𝐍𝐈𝐒𝐓𝐀𝐍 𝐁𝐄𝐀𝐓 𝐄𝐍𝐆𝐋𝐀𝐍𝐃! 🙌 Afghanistan has successfully defended their total and defeated England by 8 runs to register their first-ever victory in the ICC Champions Trophy. 🤩 This marks Afghanistan's second consecutive victory over England in ICC… pic.twitter.com/wHfxnuZiPc
चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले में अफगानिस्तान की जीत के दो हीरो रहे. इब्राहिम जादरान और अजमतुल्लाह उमरजई. जादरान ने बल्लेबाजी में 177 रनों की पारी 146 गेंदों में खेली. इसमें 12 चौके ओर 6 छक्के शामिल रहे. इसकी बदौलत अफगानिस्तान ने 325/7 का स्कोर खड़ा किया.
बाद में गेंदबाजी के दौरान अजमतुल्लाह उमरजई चमके, जिन्होंने 58 रन लेकर 5 विकेट झटके. इससे पूर्व उमरजई ने 41 रन भी बनाए. हशमतुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी ने भी 40-40 रन बनाए. अफगानिस्तान की जीत के साथ उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद एक बार फिर जवां हो गई हैं, वहीं इंग्लैंड चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गई.
Ladies & Gentlemen, our 𝐏𝐥𝐚𝐲𝐞𝐫 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐌𝐚𝐭𝐜𝐡 for you! 🙌@IZadran18, the man who scored an astonishing knock of 177 runs off 146 deliveries. 🙌🏅#AfghanAtalan | #ChampionsTrophy | #AFGvENG | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/qmHDvlrsdr

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












