
AFG vs BAN T20 World Cup 2024 LIVE Score: धीमी पिच पर रन बनाने को जूझे अफगानी बल्लेबाज, बांग्लादेश को मिला 116 रनों का टारगेट
AajTak
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में है. इस मुकाबले से जुड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
AFG vs BAN T20 World Cup 2024 Live Score: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सुपर 8 स्टेज का आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टक्कर है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग्सटाउन के अर्नोस वेल ग्राउंड में है. मुकाबले में अफगानिस्तान टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए 116 रनों का टारगेट दिया है.
यदि अफगानिस्तान टीम यह मुकाबला जीतती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. दूसरी ओर बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टारगेट को 12.1 ओवरों में चेज करना होगा. अन्यथा ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा. यदि बारिश से मैच धुलता है तो अफगानिस्ता की सेमीफाइनल में एंट्री होगी. ग्रुप-1 से भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने पांच विकेट पर 115 रन बनाए. अफगान टीम की शुरुआत काफी धीमी रही. इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 10.4 ओवर्स में 54 रनों की पार्टनरशिप की. गुरबाज और जादरान पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सके. लेग-स्पिनर रिशद हुसैन ने जादरान को आउट करके इस साझेदारी का अंत किया. ओपनिंग पार्टनरशिप के टूटने के बाद अफगानिस्तान ने लगातार अंतराल में विकेट खोए. अजमतुल्लाह उमरजई (10ः, गुलबदीन नायब (4) और मोहम्मद नबी (1) ने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया.
अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें तीन चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. वहीं इब्राहिम जादरान ने 1 चौके की मदद से 29 गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली. कप्तान राशिद खान ने तीन छक्के की मदद से 10 गेंदों पर नाबाद 19 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए रिशद हुसैन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान और तस्कीन अहमद को एक-एक सफलता हाथ लगी.
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शंतो (कप्तान), तौहीद हृदोय, शाकिब अल हसन, महमूदुल्लाह, सौम्य सरकार, रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, मुस्ताफिजुर रहमान
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांगेयालिया खरोटे, नूर अहमद, नवीन-उल-हक, फजलहक फारूकी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









