
ABVP ने शुरू की DUSU चुनाव की तैयारियां, गठित की इलेक्शन कमेटी
AajTak
ABVP ने कहा, 'चुनाव समिति ने डीयूएसयू चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू कर दी है. पिछले वर्षों की तरह, इस साल के 'DUSU इन कैंपस' अभियान को छात्रों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.' उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने वर्षों से लगातार छात्रों का प्रतिनिधित्व किया है और उनकी चिंताओं और अधिकारों के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ा है.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रविवार को आगामी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावों के लिए अपनी चुनाव समिति की घोषणा कर दी है. एक आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि समिति उम्मीदवारों के चयन सहित चुनाव संबंधी फैसले लेगी.
बयान में कहा गया है कि एबीवीपी दिल्ली के अध्यक्ष तपन बिहारी को डीयूएसयू चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है और समिति के गठन के साथ ही संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है.
संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू
बिहारी ने कहा, 'चुनाव समिति ने डीयूएसयू चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा शुरू कर दी है. पिछले वर्षों की तरह, इस साल के 'DUSU इन कैंपस' अभियान को छात्रों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.' उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने वर्षों से लगातार छात्रों का प्रतिनिधित्व किया है और उनकी चिंताओं और अधिकारों के लिए उनके साथ मजबूती से खड़ा है.
एबीवीपी दिल्ली के सचिव हर्ष अत्री ने कहा, 'विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी इकाइयां सक्रिय रूप से छात्रों के साथ जुड़ रही हैं, निवर्तमान एबीवीपी के नेतृत्व वाले DUSU के काम को साझा कर रही हैं और आगामी घोषणापत्र के लिए उनकी प्रतिक्रिया और सुझाव मांग रही हैं.'
2023 में ABVP ने दर्ज की थी जीत

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











