
ABVP ने नीट-यूजी परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
AajTak
ABVP के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी और शिवांगी खरवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में शिक्षा मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में परीक्षा के दौरान सॉल्वर और प्रश्नपत्र बांटने जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं.
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान को नीट-यूजी 2024 परीक्षा प्रक्रिया और परिणामों में गड़बड़ी के खिलाफ ज्ञापन सौंपा. ABVP ने नीट-यूजी परीक्षा में पाई गई अनियमितताओं की तुरंत जांच और दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की.
ABVP के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी और शिवांगी खरवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में शिक्षा मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में परीक्षा के दौरान सॉल्वर और प्रश्नपत्र बांटने जैसी गंभीर गड़बड़ियां सामने आई हैं. ABVP ने विद्यार्थियों की इन उचित मांगों का समर्थन करते हुए समस्या के निदान पर जोर दिया.
परीक्षा की प्रक्रिया और परिणामों में शुचिता और पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आयोजन के लिए केंद्रों की समीक्षा नहीं की गई और पूरी तैयारी नहीं की गई थी, जिससे गड़बड़ियां हुईं.
केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. धर्मेंद्र प्रधान ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों पर विधिक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी.
ABVP के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी और शिवांगी खरवाल ने कहा, 'विद्यार्थियों के बीच नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन और परिणामों में अनियमितता को लेकर संदेह की स्थिति है. ABVP इस मांग के साथ है और सीबीआई से जांच की मांग करती है. एनटीए जैसी प्रमुख परीक्षा एजेंसी की इस प्रकार की गड़बड़ी उसकी अक्षमता को दर्शाती है, ऐसे में भविष्य में कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए ABVP इसकी कार्यप्रणाली को फूलप्रूफ बनाने की भी मांग करती है.'
ABVP के आयाम मेडिविजन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अभिनंदन बोकरिया ने कहा, 'प्रवेश परीक्षा एजेंसी की ओर से परीक्षा से पूर्व समीक्षा कर लेनी चाहिए थी, जिससे इस प्रकार की गड़बड़ियां सामने न आतीं. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा, जिसके लिए चिकित्सा क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थी कड़ी मेहनत करते हैं. इसमें गड़बड़ी विद्यार्थियों की वैध अपेक्षाओं के साथ खिलवाड़ है. ABVP संबंधित प्रकरण में दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग करती है.'

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







