
Abir Gulaal Teaser: वाणी कपूर संग फवाद खान का रोमांस , 'अबीर गुलाल' का टीजर देख एक्साइटेड हुए फैंस
AajTak
फवाद खान-वाणी कपूर की 'अबीर गुलाल' एक लव स्टोरी है, जहां आपको बॉलीवुड के उस रोमांस की झलक देखने को मिलेगी जो शायद आज कहीं मिसिंग सी हो गई है. अब मेकर्स तो ऐसा ही दावा करते हैं. इस लव स्टोरी के टीजर ने ही उनके चाहने वालों के बीच बज क्रिएट कर दिया है.
फवाद खान के फैंस अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए, क्योंकि आपके लिए एक बेहद ही एक्साइटिंग खबर है. भारत में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग के लिए मशहूर फवाद की नई फिल्म का ऐलान हो चुका है. फवाद 'अबीर गुलाल' फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर संग रोमांस फरमाते नजर आएंगे. इस लव स्टोरी के टीजर ने ही उनके चाहने वालों के बीच बज क्रिएट कर दिया है.
नॉस्टैल्जिया फील देती लव स्टोरी
अबीर गुलाल एक लव स्टोरी है, जहां आपको बॉलीवुड के उस रोमांस की झलक देखने को मिलेगी जो शायद आज कहीं मिसिंग सी हो गई है. अब मेकर्स तो ऐसा ही दावा करते हैं. अब बात करते हैं टीजर की तो, इसकी शुरुआत होती है फवाद की चार्मिंग स्माइल और उनके गाने से. अनिल कपूर की फिल्म 1942: ए लव स्टोरी का गाना 'कुछ न कहो...कुछ भी न कहो' को गाते हुए फवाद वाणी की ओर प्यार से देखते हैं. दोनों कार में बैठे हैं, बाहर झमाझम बारिश हो रही है.
यहां तक आपको देख कर लगेगा कि दोनों कपल हैं, लेकिन तभी वाणी कहती हैं- तुम मुझसे फ्लर्ट कर रहे हो? तो फवाद कहते हैं- तुम चाहती हो मैं करूं? मतलब साफ है, ये लव स्टोरी उतनी सिंपल नहीं जो देखकर आपको लगती है.
वाणी ने इस टीजर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उन्होंने साथ ही कैप्शन में लिखा कि इंतजार कथ्म हुआ, हम प्यार को अबीर गुलाल और फवाद खान के साथ बिग स्क्रीन्स पर वापस ला रहे हैं, जो कि ए रिचर लेन्स बैनर ने बनाई है. फिल्म इसी साल 9 मई को रिलीज होगी.
विदेश में हुई फिल्म की शूटिंग

मनोरंजन की दुनिया में मंगलवार, 17 मार्च का दिन रोमांच के साथ-साथ विवादों भरा भी रहा. इस दिन सारा अली खान को लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष ने अजब-गजब बयान दिया. दूसरी तरफ अक्षय कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई. फिल्म रैप में जानिए, बॉलीवुड, टीवी, साउथ सिनेमा समेत एंटरटेनमेंट की बड़ी खबरें.

19 अप्रैल से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू हो रही है. इसे लेकर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. ऐसे में बीकेटीसी अध्यक्ष का एक बयान वायरल हो गया है. इसमें उन्होंने कहा कि एक्ट्रेस सारा अली खान को मंदिर में दर्शन के लिए अपने सनातनी होने का प्रमाण देना होगा.

महाकुंभ 2025 से वायरल हुईं मोनालिसा ने 11 मार्च को केरल के रहने वाले मुस्लिम शख्स फरमान खान से शादी कर ली थी. उन्होंने पहले रजिस्टर मैरिज की और फिर मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई. इसके बाद से हंगामा मचा हुआ है. डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था. अब वो पुलिस के पास पहुंचे हैं.










