
AAP vs BJP: किसके स्कूल बेहतर? Twitter पर नेताओं में जंग
AajTak
दिल्ली के स्कूल vs गुजरात के स्कूल! दोनों में कौन ज्यादा बेहतर? दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया जब गुजरात दौरे पर थे तो उन्होंने ये बताने की कोशिश की कि दिल्ली के स्कूल ज्यादा बेहतर हैं. इसके बाद BJP के कई नेताओं ने AAP की दिल्ली सरकार को ट्विटर पर घेरने की कोशिश की.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया एक ट्वीट करते हैं. ट्वीट गुजरात के स्कूलों से जुड़ा है, इसी ट्वीट को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) रीट्वीट करते हैं. और फिर बीजेपी नेताओं की ओर से इस पर काउंटर ट्वीट किए जाते हैं. और इस पूरी बहस के केंद्र में होते हैं स्कूल. दिल्ली और गुजरात के. आखिर कहां से स्कूल ज्यादा बेहतर हैं?
आप नेताओं की ओर से स्कूलों की फोटोज शेयर करने के बाद, बीजेपी के कई नेताओं ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया को टैग करते हुए राजधानी दिल्ली के स्कूलों का हाल दिखाया है.
बीजेपी नेताओं का कहना है कि अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि दिल्ली के स्कूल वर्ल्ड क्लास हैं. हकीकत ये है कि ये आज भी टीन शेड में चल रहे हैं. अब इस पूरे मामले पर राजनीति शुरू हो गई है. अब पूरा मामला क्या है तो वो समझ लीजिए.
मनीष सिसौदिया ने ट्वीट किया, '27 साल से गुजरात में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के लोगों को कैसे सरकारी स्कूल दिए हैं, उसकी एक झलक ये देखिए. गुजरात के शिक्षा मंत्री की विधानसभा भावनगर में आज मैंने दो स्कूलों का दौरा किया.
सिसौदिया के इसी ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा-' सरकारी स्कूलों की ये बदहाली देखकर बहुत दुःख होता है. आज़ाद हुए 75 साल हो गए. हम अच्छी शिक्षा का इंतज़ाम नहीं कर पाए. क्यों? हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा नहीं मिलेगी, तो भारत कैसे तरक़्क़ी करेगा? आइए, हम प्रण लें कि हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, इसके लिए हम सब मिलकर प्रयत्न करेंगे.
जब मामला गर्म हुआ तो मनीष सिसौदिया ने इसके बाद एक के बाद एक कई बीजेपी नेताओं को जवाब देने वाले ट्वीट रीट्वीट किए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












