
AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार, शराब घोटाले में 10 घंटे की पूछताछ के बाद ED का एक्शन
AajTak
दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है. ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी. ED शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें संजय सिंह का भी नाम है.
दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा एक्शन लिया है. ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है. ईडी ने शराब नीति घोटाले में बुधवार को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर छापेमारी की थी. ED शराब नीति घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है. ईडी ने पिछले दिनों इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें संजय सिंह का भी नाम है. जानकारी के मुताबिक संजय सिंह से ईडी ने करीब 10 घंटे तक लंबी पूछताछ की थी. फिलहाल संजय सिंह अपने घर पर ही मौजूद हैं. पूछताछ के बाद ईडी ने संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है. इसके बाद पैरामिलिट्री फोर्स की मौजूदगी बढ़ा दी है. अब ईडी के अधिकारी संजय सिंह को लेकर जाएंगे. वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी संजय सिंह के घर के बाहर एकत्र होना शुरू हो गया है. शाम करीब साढ़े 6 बजे संजय सिंह घर से बाहर निकले और उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन किया. इसके बाद उन्हें गाड़ी में बैठाकर ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया गया.
जब संजय सिंह को ईडी की टीम अपने साथ लेकर जा रही थी, तब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हल्की झड़प भी हुई. वहींं ईडी हेडक्वार्टर पर नोटिस चस्पा किया गया है कि अगर कोई कार्यकर्ता यहां प्रदर्शन करता है तो उसे हिरासत में लिया जाएगा. ईडी के दफ्तर पर दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवान अलर्ट हो गए हैं. साथ ही यहां बैरिकेडिंग कर दी गई है.
रातभर ईडी के हेडक्वार्टर में रहेंगे संजय सिंह
संजय सिंह को उनके आवास के पीछे वाले गेट से निकाला जाएगा. इसके बाद उन्हें दिल्ली में ईडी के हेडक्वार्टर में ले जाया जाएगा. रातभर वह लॉकर में रहेंगे. इसके बाद सुबह मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में उनकी पेशी होगी. वहां संजय सिंह की कस्टडी की मांग की जाएगी.
राघव चड्ढा बोले- 2024 से पहले बीजेपी बौखलाई
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित कदम है. बीजेपी अगले साल होने वाले चुनावों में हार रही है. इसके चलते वह डर गई है. ये बैखलाई हुई बीजेपी आनन फानन में ऐसा काम कर रही है. उन्होंने कहा कि ईडी की रेड में एक फूटी कौड़ी बरामद नहीं हुई है. क्योंकि जब घोटाला ही नहीं हुआ तो मिलेगा क्या? ये बीजेपी का आखिरी पैंतरा है, जिसका इस्तेमाल कर बीजेपी विपक्ष को डराना चाहती है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







