
AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली HC ने फैसला रखा सुरक्षित
AajTak
दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी ने विरोध किया था. ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में उनकी याचिका पर सुनवाई का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है.
दिल्ली शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला गुरुवार को सुरक्षित रख लिया.
दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इस गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका का दिल्ली हाईकोर्ट में ईडी ने विरोध किया था. ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने कहा कि संजय सिंह न्यायिक हिरासत में हैं. ऐसे में उनकी याचिका पर सुनवाई का अब कोई औचित्य नहीं रह गया है. यह ऐसा केस नहीं हैं जहां गिरफ्तारी के लिए लिखित ग्राउंड ऑफ अरेस्ट नहीं दिया गया हो.
राजू ने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग एक स्वतंत्र अपराध है. इसकी गतिविधि किसी भी रूप में हो सकती है, इसके लिए यह ज़रूरी नहीं है कि आप मुख्य अपराध में शामिल हों. राजू ने दलील दी कि सरकारी गवाह दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में कहा है कि संजय सिंह ने ही मनीष सिसोदिया से उसकी मुलाकात कराई थी.
ईडी ने कहा कि पहली चार्जशीट में चार जगहों पर संजय सिंह का नाम था जिसमें से सिर्फ एक जगह पर संजय सिंह का नाम गलती से लिख गया था. लेकिन बाद में उस गलती में सुधार कर दिया गया था. ईडी ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि संजय सिंह का यह दावा कि उन्होंने जांच एजेंसी को नोटिस भेजा था जिसकी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है यह कतई सही नहीं हैं.
ईडी ने कहा कि शराब घोटाले में संजय सिंह की संलिप्ता इस केस में तो काफी पहले ही सामने आ गई थी क्योंकि आरोपियों और गवाहों के जिन बयानों में सजंय सिंह का ज़िक्र है वह बयान संजय सिंह के ईडी को नोटिस भेजने के बहुत पहले दर्ज किए गए थे. अमित अरोड़ा ने तो 21 मार्च 2023 को और अंकित गुप्ता ने भी मार्च में ही बयान दिया था. जाहिर है कि ये बयान संजय सिंह के ईडी को नोटिस भेजने से बहुत पहले दिए गए थे.
वहीं, ईडी की ओर से एएसजी एसवी राजू ने कहा कि मैं कोर्ट को बयान दूंगा लेकिन गवाहों के नाम नहीं बता सकता. उन्होंने कहा कि दिनेश अरोड़ा ने अपने पहले बयानों में भी उनका नाम नहीं लिया था. उनका बयान पढ़ते हुए राजू ने कहा कि मैं आज जो कह रहा हूं वह पूर्ण सत्य है. पहले मैंने ऐसा नहीं किया क्योंकि मुझे धमकी दी गई थी. अगर मैं उनके खिलाफ गया तो मेरे लिए और अधिक परेशानी होगी. मुझसे फोन से सारा डेटा डिलीट करने और एजेंसियों से कुछ भी न कहने के लिए कहा गया था. साथ ही दिनेश अरोड़ा ने अपने बयान में यह भी खुलासा किया कि उनके खिलाफ कई सबूत हैं.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






