
'AAP बेनकाब हो गई है... दिल्ली अब राम भरोसे', CM आतिशी पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साधा निशाना
AajTak
देवेन्द्र यादव ने कहा, 'मैं एक भ्रष्ट व्यक्ति, जो अक्सर जेल में रहता है, उसकी तुलना भगवान राम से किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताता हूं. दिल्ली अब 'राम भरोसे' है. AAP बेनकाब हो गई है. गर्मियों के दौरान, दिल्ली में पानी की कमी हो जाती है. मानसून के दौरान, दिल्ली में गंभीर जलजमाव हो जाता है.'
केंद्र में भले ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 'इंडिया' गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन राज्यों में ऐसा नहीं है. दोनों पार्टियां न सिर्फ एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ती हैं बल्कि उनके नेता भी एक-दूसरे पर निशाना साधने से नहीं चूकते. दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा देने के बाद आतिशी ने सीएम का पदभार संभाला है. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने इस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'AAP एक्सपोज हो चुकी है और दिल्ली अब राम भरोसे है'.
'दिल्ली अब राम भरोसे है'
देवेन्द्र यादव ने कहा, 'मैं एक भ्रष्ट व्यक्ति, जो अक्सर जेल में रहता है, उसकी तुलना भगवान राम से किए जाने पर कड़ी आपत्ति जताता हूं. दिल्ली अब 'राम भरोसे' है. AAP बेनकाब हो गई है. गर्मियों के दौरान, दिल्ली में पानी की कमी हो जाती है. मानसून के दौरान, दिल्ली में गंभीर जलजमाव हो जाता है.'
उन्होंने कहा, 'औसत बिजली बिलिंग दर 5 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दी गई है. पूरी दिल्ली में खराब पानी की सप्लाई की जा रही है. जिस तरह से आतिशी ने खुद को एक डमी कैंडिडेट के रूप में दिखाया है उसने बहुत सी महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, जो उम्मीद कर रही थीं कि एक महिला मुख्यमंत्री महिलाओं के मुद्दों के प्रति अधिक सजग होगी.'
'कंगना के बयान को करीब से देख रहे हरियाणा के किसान'
बीजेपी सांसद कंगना रनौत की ओर से कृषि कानूनों को वापस लाने को लेकर दिए गए बयानों पर उन्होंने कहा, 'उन्हें बढ़ावा कौन दे रहा है? कोई उन्हें रोक क्यों नहीं रहा? हरियाणा के लोग और किसान समुदाय इस तरह के बयानों को बहुत करीब से देख रहे हैं.'

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







