
AAP ने स्कूल फीस हाइक बिल का किया विरोध, BJP पर लगाया शिक्षा माफिया को बचाने का आरोप
AajTak
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस विधेयक को एक सुनियोजित दिखावा बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बजाय निजी स्कूलों के हितों की रक्षा करने का आरोप लगाया.
आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को रेगुलेट करने वाले बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और इसे निजी स्कूल मालिकों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाया गया एक दिखावे वाला विधेयक बताया. दिल्ली स्कूल शिक्षा शुल्क निर्धारण एवं विनियमन में पारदर्शिता विधेयक, 2025 विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन पेश किया गया. विपक्ष की नेता आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के विधायकों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने इस विधेयक को एक सुनियोजित दिखावा बताते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार पर छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बजाय निजी स्कूलों के हितों की रक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, 'यह विधेयक पारदर्शिता के बारे में नहीं है. यह निजी स्कूलों द्वारा फीस वृद्धि को सुविधाजनक बनाने के बारे में है. भाजपा ने इस विधेयक को अप्रैल से ही लटका रखा है ताकि स्कूल बेरोकटोक फीस बढ़ा सकें.' आतिशी ने कहा कि मौजूदा मानसून सत्र में विधानसभा में लाए गए विधेयक में बढ़ी हुई फीस को वापस लेने का कोई प्रावधान नहीं है और इसमें एक फीस निर्धारण समिति का प्रस्ताव है, जिसका नेतृत्व स्वयं स्कूल प्रबंधन करेगा.
यह भी पढ़ें: 'बीजेपी क्या चाहती है दिल्ली के लोग बेरोजगार हो जाएं?', मिरदर्द मार्ग पहुंचीं AAP नेता आतिशी ने उठाए सवाल
बिल को सिलेक्ट कमिटी के पास भेजने की मांग
उन्होंने मांग की कि विधेयक को व्यापक परामर्श के लिए एक प्रवर समिति को भेजा जाए और सरकार से आग्रह किया कि जब तक कानून को अंतिम रूप नहीं दिया जाता, तब तक दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूलों में फीस को 2024-25 के स्तर पर स्थिर रखा जाए. आतिशी ने कहा, 'आम आदमी पार्टी दिल्ली के अभिभावकों और उनके बच्चों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेगी. भाजपा सरकार को उनकी आवाज सुननी होगी.'
आतिशी ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'बीजेपी और निजी स्कूलों के बीच साठगांठ है. चार महीने हो गए हैं, निजी स्कूलों ने अभिभावकों को धमकाकर बढ़ी हुई फीस वसूली है, और अब एक ऐसा कानून पेश किया गया है जो पूरी तरह फर्जी है. समिति का गठन स्कूल प्रबंधन के अध्यक्षता में होगा, जो फीस बढ़ाना चाहता है. क्या वे अभिभावकों की इच्छा के अनुसार फीस बढ़ाएंगे? इसमें ऑडिट का भी कोई प्रावधान नहीं है.'

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








