
'AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन को दी 10 करोड़ रुपये की प्रोटेक्शन मनी', सुकेश चंद्रशेखर का दावा
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसने आप नेता सत्येंद्र जैन 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए हैं. सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर जैन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सुकेश ने इस मामले में एलजी से जांच कराने की मांग की है.
सुकेश ने अपने पत्र में लिखा, सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया. दबाव के चलते 2-3 महीनों के अंतराल में 10 करोड़ की राशि मुझसे वसूल की गई. सुकेश ने दावा किया कि पूरा पैसा कोलकाता में सत्येंद्र जैन के करीबी चतुर्वेदी द्वारा लिया गया. इस तरह से मैंने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए का भुगतान किया.
मुझे जेल डीजी और प्रशासन द्वारा धमकाया गया- सुकेश सुकेश ने कहा कि सत्येंद्र जैन पिछले 7 महीने से तिहाड़ जेल में बंद हैं. उन्होंने मुझे डीजी जेल संदीप गोयल और जेल प्रशासन द्वारा धमकाया. मुझसे हाईकोर्ट में दायर शिकायत को वापस लेने के लिए कहा गया. मुझे परेशान किया गया और धमकी दी गई.
सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि मुझे 2017 में गिरफ्तार किया गया था. मैं तिहाड़ जेल में बंद था. सत्येंद्र जैन उस वक्त जेल मंत्री थे. वे कई बार जेल आए और मुझसे कहा कि मैं जांच एजेंसी के सामने आप को दिए चंदे के बारे में जानकारी न दूं.
एलजी को लिखे पत्र में चंद्रशेखर ने कहा, 2019 में सत्येंद्र जैन फिर जेल में आए. उस वक्त उनके साथ उनके सचिव और दोस्त सुशील थे. सत्येंद्र जैन ने मुझसे हर महीने 2 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी के तौर पर मांगे. ताकि मैं जेल में सुरक्षित रह सकूं और मुझे जेल में बेसिक सुविधाएं मिल सकें.
आप को 50 करोड़ से ज्यादा चंदा दिया- सुकेश सुकेश ने दावा किया है कि वह सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता है. उसने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी ने उससे दावा किया था कि उसे दक्षिण भारत में अहम पद दिया जाएगा, ऐसे में उसने पार्टी को 50 करोड़ से ज्यादा चंदा दिया. इतना ही नहीं सुकेश ने मुताबिक, पार्टी ने उसे राज्यसभा में भेजने में मदद का भी भरोसा दिया था. बीजेपी ने आप पर साधा निशाना

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






