
'AAP का झूठ हो गया एक्सपोज', LG का दावा- इंसुलिन पर केजरीवाल के डॉक्टर ने ही लगाई थी रोक
AajTak
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य और उन्हें इंसुलिन नहीं दिए जाने जैसे दावों पर अब एलजी ने प्रतिक्रिया दी है. एलजी हाउस से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले डॉक्टर ने उनकी इंसुलिन की खुराक बंद कर दी थी. बयान में केजरीवाल के डाइट प्लान के बारे में भी बताया गया है और यह भी कि दिल्ली एम्स ने उन्हें कई चीजें खाने के लिए मना किया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी हंगामा किया कर रही है. AAP नेताओं का दावा है कि जेल में उन्हें इंसुलिन की डोज नहीं दी जा रही है और इसकी वजह से उनकी जान को खतरा है. इस पर अब एलजी विनय सक्सेना की तरफ से बयान आया है, जिसमें कुछ और ही कहानी बयां की गई है.
एलजी हाउस से जारी एक बयान में कहा गया है कि तिहाड़ जेल प्रशासन ने केजरीवाल के स्वास्थ्य पर एलजी को जो रिपोर्ट सौंपी है उससे आम आदमी पार्टी का झूठ उजागर हो गया है. बयान में कहा गया है कि केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा जो भी कहानी बनाई जा रही है वो तेलंगाना के निजी क्लिनिक के उपचार पर आधारित है.
यह भी पढ़ें: केजरीवाल की 'शुगर' डाइट पर क्यों मचा है सियासी बवाल? सईद अंसारी के साथ देखें दंगल
मसलन, एलजी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल इंसुलिन रिवर्सल पर थे और डॉक्टर ने उनकी गिरफ्तारी से काफी दिन पहले ही इंसुलिन की डोज बंद कर दी थी. दिल्ली के स्वास्थ्य सिस्टम को लेकर आम आदमी पार्टी के दावे पर भी एलजी ने कटाक्ष किया और कहा कि फिर भी उन्हें (केजरीवाल को) चोरी-छिपे दक्षिण में जाकर इलाज कराना पड़ रहा है, जिसका वह मेडिकल रिपोर्ट भी नहीं दे सके.
एलजी विनय सक्सेना की तरफ से जारी बयान में जेल (डीजी) द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट का हवाला दिया गया है और कहा गया है:
01. अरविंद केजरीवाल तेलंगाना स्थित निजी डॉक्टर से इलाज करा रहे थे. उनके डॉक्टर ने उन्हें इंसुलिन की डोज देना बंद कर दिया था. वह एंटी-डायबिटीज टैबलेट मेटफॉर्मिन ले रहे थे.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






