
AAP का आरोप- मेयर के साथ की हुई मारपीट, बीजेपी बोली- आतिशी के भड़काने के बाद सदन में बिगड़ा माहौल
AajTak
MCD का सदन एक बार फिर आज अखाड़ा बन गया. आप और भाजपा, दोनों ही दलों के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई हुई. दिल्ली नगर निगम इस लड़ाई के बाद दोनों दलों की ओर से कई दावे किए गए. भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला. जबकि आप ने दावा किया कि भाजपा के पार्षदों ने नई चुनी गई मेयर शैली ओबेरॉय पर हमला किया.
दिल्ली नगर निगम का सदन शुक्रवार को एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया. स्टेंडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर वोटिंग के बाद सदन में माहौल बिगड़ गया फिर आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच मारपीट शुरू हो गई. हालात ऐसे हो गए कि पार्षदों ने एक दूसरे को मुक्के मारे और महिलाओं ने तो एक दूसरे के बाल तक खींचे.
इस लड़ाई के बाद दोनों दलों की ओर से कई दावे किए गए. भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर हमला बोला. जबकि आप ने दावा किया कि भाजपा के पार्षदों ने नई चुनी गई मेयर शैली ओबेरॉय पर हमला किया.
सदन से आईं मारपीट की तस्वीरें
MCD सदन से आई तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे जनता के चुने हुए पार्षद आपस में लड़ रहे हैं. पार्षदों के बीत हाथापाई इतनी ज्यादा हुई कि एक महिला पार्षद के हाथ से तो खून भी निकलने लगा.
'मेयर पर जानलेवा हमला'
आम आदमी पार्टी ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि BJP ने दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय पर जानलेवा हमला किया है. आप ने कहा कि पूरा देश देख सकता है कि कैसे सदन की कार्यवाही के दौरन BJP के पार्षदों ने महिला मेयर को घेर कर हमला किया. महिला सुरक्षा गार्ड्स ने जान पर खेल कर मेयर शैली ओबेरॉय को BJP के गुंडों से बचाया.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







