
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 फरवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. वहीं, महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 6 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. वहीं, महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया. पढ़ें शुक्रवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.उत्तर भारत के मौसम में फिर बदलाव की आहट... बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है. इसके तुरंत बाद 9 से 11 फरवरी के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है. इसकी वजह से अगले 24 घंटों में उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आने की संभावना है. वहीं, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दूसरी बार बनी चैंपियन, फाइनल में किया रिकॉर्ड चेज, दिल्ली कैपिटल्स का सपना फिर टूटा
महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर ख़िताब अपने नाम किया. दिल्ली ने आरसीबी को जीत के लिए 204 रनों का टारगेट दिया था, जिसे उसने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर लिया. आरसीबी ने दूसरी बार डब्ल्यूपीएल खिताब जीता है. इससे पहले 2024 में भी ये खिताब जीतने में सफल रही है.
Stock Market Update: सोना-चांदी से शेयर बाजार तक... अचानक क्यों आई गिरावट? IT स्टॉक्स बिखरे
RBI की मॉनिटरी पॉलिसी के फैसल से पहले ही शेयर बज़ार में गिरावट आई है. सेंसेक्स 155 अंक टूटकर 83,175.29 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 25,600 पर है. इसके अलावा सोने और चांदी में भी गिरावट देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी मार्केट में सिल्वर 12 हजार रुपये टूटकर 2.29 लाख रुपये पर आ गया. वहीं सोना में करीब 2000 रुपये की गिरावट आई है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









