
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
इस्लामाबाद ब्लास्ट में 31 लोगों की मौत हुई जबकि 160 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं, आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 6 फरवरी, 2026 की खबरें और समाचार: इस्लामाबाद ब्लास्ट में 31 लोगों की मौत हुई जबकि 160 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. वहीं, आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा है. पढ़ें शुक्रवार शाम की बड़ी खबरें.
पाकिस्तान: जुमे की नमाज के दौरान इस्लामाबाद में बड़ा धमाका... 31 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तरलाई इलाके में स्थित इमाम बारगाह खदीजत-उल-कुबरा में जोरदार धमाका हुआ है. इस धमाके में 31 लोगों की मौत हो गई और 160 से ज़्यादा घायल हो गए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. ये धमाका तब हुआ जब जुमे की नमाज़ अदा की जा रही थी.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास... अंग्रेजों के खिलाफ फाइनल में जड़ा यादगार शतक, फोड़ डाले कई रिकॉर्ड्स
आईसीसी मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शतक जड़ा है. वैभव ने सिर्फ 55 गेदों पर शतक पूरा किया. अपनी इस पारी में वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं. वैभव ने इस टूर्नामेंट में कुल 27 छक्के लगाए हैं.
प्याज-टमाटर के साथ अब सोना-चांदी... RBI ने लिया ये बड़ा फैसला, क्या कम होंगे दाम?

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.









