
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Morning News: उत्तर प्रदेश में आज SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी, जिसमें 2.89 करोड़ नाम कटने की आशंका है. सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में वन भूमि कब्जों पर सख्ती दिखाई. कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी का निधन हुआ. वेनेजुएला और ईरान में हिंसा जारी है, जबकि चंडीगढ़ मेयर चुनाव और UK में जंक फूड विज्ञापन पर बड़े फैसले हुए.
उत्तर प्रदेश में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े साझा करेंगे. सूची में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में वन भूमि पर अवैध कब्जों और निर्माण को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. SC ने कहा है कि यह मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं है, बल्कि राज्य मशीनरी और कब्जाधारियों के बीच संभावित मिलीभगत का संकेत देता है. पढ़िए आज सुबह की बड़ी खबरें...
यूपी की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज जारी होगी, कट सकते हैं तीन करोड़ लोगों के नाम, घर बैठे ऐसे चेक कर सकेंगे अपना नाम
उत्तर प्रदेश में आज विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होगी. दोपहर 3 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आंकड़े साझा करेंगे. सूची में 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की संभावना है. ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के जारी होते ही प्रदेश के मतदाता निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना नाम देख सकेंगे
'यह सिर्फ लापरवाही नहीं, साजिश...', उत्तराखंड में वन भूमि पर कब्जे को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड में वन भूमि पर अवैध कब्जों और निर्माण को लेकर राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है. SC ने कहा है कि यह मामला सिर्फ लापरवाही का नहीं है, बल्कि राज्य मशीनरी और कब्जाधारियों के बीच संभावित मिलीभगत का संकेत देता है. कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को निर्देश दिया है कि वह दो सप्ताह के अंदर एक विस्तृत हलफनामा प्रस्तुत करे.
कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश कलमाड़ी का निधन

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








