
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 अगस्त 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी. वहीं, दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए आज हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 5 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. पीएम मोदी और फिलीपींस के राष्ट्रपति मार्कोस जूनियर के बीच आज द्विपक्षीय वार्ता होगी. वहीं, दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए आज हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. इन खबरों के अलावा, ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो को हाउस अरेस्ट में भेजने का आदेश दिया है. पढ़ें मंगलवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
5 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे फिलीपींस के राष्ट्रपति, PM मोदी आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
भारत दौरे पर आए फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. यह बैठक भारत-फिलीपींस संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है.
Weather Alert: बाढ़-बारिश के बीच आज भी जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, असम, केरल समेत कई राज्यों में आज हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. स्काईमेट और मौसम विभाग ने इसको लेकर पूर्वानुमान जताया है.
तख्तापलट की साजिश के आरोप में ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोलसोनारो हाउस अरेस्ट, ट्रंप ने किया बचाव
ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो को हाउस अरेस्ट में भेजने का आदेश दिया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने 2022 के चुनावों में हार के बाद सत्ता में बने रहने के लिए तख्तापलट की साजिश रची थी.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








