
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 3 जनवरी 2026 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
ईरान में कट्टरपंथी खामेनेई शासन के खिलाफ विरोध तेज हो गया है और कई शहरों में प्रदर्शनकारियों व सुरक्षाबलों में झड़पें हुई हैं. अमेरिका में न्यू ईयर ईव पर आतंकी साजिश को एफबीआई ने नाकाम किया. प्रयागराज में माघ मेले से पहले पूर्णिमा पर भारी भीड़ उमड़ी. वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की अवीवा बेग से सगाई हुई.
ईरान में कट्टरपंथी खामेनेई शासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और विरोध-प्रदर्शनों की आंच कई शहरों तक फैल गई है. कई जगहों पर सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई है. अमेरिका में नए साल की पूर्व संध्या पर आतंकी हमले की साजिश रची गई, जिसे एफबीआई ने नाकाम कर दिया. सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुई जांच अंडरकवर एजेंट तक पहुंची. माघ मेले से पहले आज पूर्णिमा के अवसर पर प्रयागराज में भक्तों का जमावड़ा लगा हुआ है. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने अवीवा बेग के साथ सगाई कर ली है जिसकी तस्वीर प्रियंका ने खुद पोस्ट की है. पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें-
ईरान के कई शहरों में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच जबरदस्त झड़प, बढ़ीं खामेनेई की मुश्किलें
ईरान में अशांति बढ़ती जा रही है. पिछले 6 दिनों से ईरान में कट्टरपंथी शासन के खिलाफ जनता ने सड़कों पर विद्रोह के हालात पैदा कर दिये हैं. आज भी देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई है. बीते 2 दिनों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है और शहर-शहर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं. कई प्रदर्शनकारियों को देश के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ नारे लगाते सुना गया, जबकि कुछ ने राजशाही बहाल करने की मांग की.
अंडरकवर एजेंट, अटैक का नोट और… अमेरिका में FBI ने ऐसे नाकाम की ISIS संदिग्ध की आतंकी साजिश अमेरिका में नए साल की पूर्व संध्या पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को FBI ने समय रहते नाकाम कर दिया. यह साजिश नॉर्थ कैरोलाइना के मिंट हिल इलाके में रची जा रही थी. ISIS संदिग्ध 18 साल के युवक क्रिश्चियन स्टरडिवेंट को पकड़ा गया है, जिस पर आरोप है कि वह न्यू ईयर ईव पर अटैक करने की साजिश रच रहा था.
प्रयागराज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पौष पूर्णिमा स्नान के साथ संगम तट पर माघ मेला शुरू माघ मेले में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के पर्व पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की त्रिवेणी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. कड़ाके की ठंड के बावजूद ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु संगम की त्रिवेणी में स्नान कर दान पुण्य कर रहे हैं. पौष पूर्णिमा के पावन पर्व पर संगम की त्रिवेणी में स्नान और दान का विशेष महत्व है. ऐसी मान्यता है कि पौष पूर्णिमा पितरों की पूर्णिमा है और यह कल्याण पर्व है. इस मौके पर आस्था से लोग कल्याण की समस्त कामनाओं को लेकर लोग तीर्थराज प्रयाग आते हैं.
रेहान-अवीवा की हुई सगाई, मां प्रियंका गांधी ने लुटाया प्यार, रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटे को जीवनसंगिनी मिल गई

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









