
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 अगस्त 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
MOTN सर्वे में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी को लोगों ने पहली पसंद बताया. वहीं, आज भी अमेरिकी टैरिफ के असर से बाजार में गिरावट रही.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 28 अगस्त, 2025 की खबरें और समाचार: MOTN सर्वे में 28% लोगों ने नरेंद्र मोदी के बाद पीएम पद के दावेदार के रूप में अमित शाह को बताया. वहीं, आज भी ट्रंप टैरिफ के असर से बाजार में गिरावट रही. इन खबरों के अलावा, अर्जेंटीना सरकार ने आधिकारिक घोषणा की है कि सामान्य भारतीय पासपोर्ट धारकों को अब वीज़ा की अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी नहीं करनी होगी. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
मोदी के बाद पीएम पद का दावेदार कौन? 28% ने कहा- अमित शाह, जानें- योगी और गडकरी के समर्थन में कितने लोग इंडिया टुडे सी वोटर मूड ऑफ द नेशन सर्वे में देश के मिजाज का आकलन किया है. सर्वे में जब यह पूछा गया कि नरेंद्र मोदी के बाद पीएम पद के दावेदार के कौन है. सर्वे में सामने आया है कि 28 प्रतिशत लोगों ने अमित शाह को तवज्जो दी है.
आज भी शेयर बाजार पर टैरिफ अटैक का असर, सेंसेक्स 700 अंक टूटा... IT-बैंकिंग स्टॉक्स बिखरे
कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स 705 अंक टूटकर 80,080.57 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 211 अंक फिसलकर 24,500 पर क्लोज़ हुआ.
पीवी सिंधु छठे मेडल से एक जीत दूर, विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप के अंतिम-8 में पहुंचीं, नंबर-2 खिलाड़ी को किया आउट
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने वर्ल्ड नंबर-2 चीन झी यी वांग को 21-19, 21-15 से हराकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








