
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: योगी सरकार ने महिलाओं को एक करोड़ की संपत्ति खरीद पर 1% स्टांप ड्यूटी छूट का तोहफा दिया. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. योगी सरकार ने महिलाओं को एक करोड़ की संपत्ति खरीद पर 1% स्टांप ड्यूटी छूट का तोहफा दिया. वहीं, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही जमकर बारिश हो रही है. इन खबरों के अलावा, ढावा प्लेन क्रैश हादसे में घायलों का इलाज करने के लिए दिल्ली से डॉक्टरों की टीम बांग्लादेश जा रही है. पढ़ें बुधवार सुबह की टॉप 10 खबरें.
योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, एक करोड़ की संपत्ति खरीद पर 1% स्टांप ड्यूटी की छूट
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफ़ा दिया है. अब महिला के नाम पर खरीदी गई एक करोड़ रुपये तक की संपत्ति पर स्टांप शुल्क में एक प्रतिशत की छूट मिलेगी. पहले यह छूट 10 लाख की संपत्ति तक सीमित थी.
Weather Update: दिल्ली समेत इन राज्यों में आज भी जमकर बरसात, जानें देशभर के मौसम का हाल
देशभर के अलग-अलग इलाकों में जमकर बारिश का सिलसिला जारी है. इससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं रही. यहां आज भी जमकर बारिश हो रही है. कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से दिल्ली में जल जमाव हो गया.
प्लेन क्रैश में जख्मी लोगों का इलाज करेंगे RML और सफदरजंग के डॉक्टर, बांग्लादेश जा रही है भारत की बर्न स्पेशलिस्ट टीम

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










