
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के एक दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, योगी सरकार प्रदेश के लाखों युवाओं को अब स्मार्टफोन की जगह लेटेस्ट टेक्नीक वाले टैबलेट बांटेंगी.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 23 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिटेन के एक दिवसीय दौरे के लिए रवाना हो गए हैं. वहीं, योगी सरकार प्रदेश के लाखों युवाओं को अब स्मार्टफोन की जगह लेटेस्ट टेक्नीक वाले टैबलेट बांटेंगी. इन खबरों के अलावा, भारत गुरुवार से चीनी नागरिकों को टूरिस्ट वीजा जारी करना फिर से शुरू करेगा. पढ़ें बुधवार शाम की टॉप 10 खबरें.
PM मोदी ब्रिटेन के लिए रवाना, स्टार्मर से होगी मुलाकात, दोनों देशों के बीच फ्री-ट्रेड डील पर होंगे हस्ताक्षर
उनका यह दौरा दोनों देशों के संबंधों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है. पीएम की इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन किए जाने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार को एक नई ऊंचाई मिलेगी.
सीएम योगी का युवाओं को तोहफा... स्मार्टफोन की जगह अब मिलेंगे ज्यादा फीचर्स वाले लेटेस्ट टैबलेट
यूपी की योगी सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत युवाओं को अब स्मार्टफोन की जगह लेटेस्ट तकनीक वाले टैबलेट देने का फैसला किया है. यह निर्णय लखनऊ स्थित लोक भवन में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया.
चीन के साथ रिश्तों में आ रही गर्माहट, पांच साल बाद भारत ने शुरू किया टूरिस्ट वीजा

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










