
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 2 मार्च 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
पीएम मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने दिल्ली में मुलाकात की. वहीं, ईरान ने कहा है कि उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 2 मार्च, 2026 की खबरें और समाचार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की. वहीं, ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें.
भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, पीएम मोदी-कार्नी की मुलाकात में कई समझौतों पर हुए साइन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी ने सोमवार को दिल्ली में मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच नागरिक परमाणु ऊर्जा में लंबी अवधि के लिए यूरेनियम सप्लाई का एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है.
'हमारी परमाणु साइट पर अमेरिका-इजरायल ने हमला किया', ईरान का बहुत बड़ा बयान
ईरान ने कहा है कि रविवार को उसके परमाणु साइट पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है. IAEA में ईरान के राजदूत ने कहा कि अमेरिका इजरायल ने रविवार को ईरानी न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया. IAEA ने इस हमले में रेडिएशन की चेतावनी दी है और कहा है कि कई बड़े शहरों को खाली कराना पड़ सकता है.
Iran-Israel War Impact: चांदी ₹8000, सोना भी बेकाबू... ईरान-इजरायल युद्ध से इतने हुए भाव

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











