
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 मई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है. एक बार फिर ओवैसी ने पाकिस्तान को आइना दिखाया है. उन्होंने हैदराबाद के नामपल्ली स्थित हज हाउस में शुक्रवार शाम हज यात्रियों को संबोधित किया.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है. एक बार फिर ओवैसी ने पाकिस्तान को आइना दिखाया है. उन्होंने हैदराबाद के नामपल्ली स्थित हज हाउस में शुक्रवार शाम हज यात्रियों को संबोधित किया. 10 साल तक गुटखा सेवन की लत के कारण मरीज का मुंह पूरी तरह बंद हो गया था और कैंसर जबड़े की हड्डी तक फैल चुका था. गंभीर हृदय रोग के बावजूद डॉक्टरों ने छाती की मांसपेशियों से नया जबड़ा बनाकर मरीज को नया जीवन दिया. IIM अहमदाबाद ने हाल ही में दुबई में मैनेजमेंट कैंपस खोलने की घोषणा की थी. इसके ठीक एक महीने बाद वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) दुबई में अपना पहला विदेशी कैंपस खोलने की घोषणा की है. मोतिहारी के लखौरा थाना क्षेत्र से छह यूट्यूबरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो पुलिस की वर्दी पहनकर और नकली हथियारों के साथ वीडियो शूट कर रहे थे. पढ़िए शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें...
ऑपरेशन सिंदूर: थरूर, सुप्रिया, रविशंकर... बन गई 'टीम इंडिया', अब पूरी दुनिया में आतंकवाद पर एक्सपोज होगा पाकिस्तान
सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और मजबूती देने के लिए अब देश की राजनीतिक पार्टियां एक साथ खड़ी हो रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने एक बड़ा कूटनीतिक कदम उठाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को विश्व के प्रमुख देशों में भेजने का फैसला किया है.
'पड़ोसी मुल्क सुधरने वाला नहीं, दुआ करो अल्लाह उसकी दुम सीधा करे वरना...' हज यात्रियों से ओवैसी ने की ये अपील
पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने पहलगाम हमले को जानबूझकर ऐसा डिजाइन किया था, जिससे भारत में सांप्रदायिक तनाव भड़काया जा सके. उन्होंने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़वाया, जिन्होंने खुद को हिंदू बताया या कलमा नहीं पढ़ सके उन्हें अलग करके गोलियों से भून दिया. इस आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हुई थी. लेकिन पाकिस्तान की इस साजिश को भारतीयों ने कामयाब नहीं होने दिया. भारत की ओर से हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तानी साजिश के खिलाफ जमकर मोर्चा संभाला. वह पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के मुखर आलोचक बनकर उभरे. एक बार फिर ओवैसी ने पाकिस्तान को आइना दिखाया है. उन्होंने हैदराबाद के नामपल्ली स्थित हज हाउस में शुक्रवार शाम हज यात्रियों को संबोधित किया.
10 साल से गुटखे की लत ने मुंह को कर दिया था पूरी तरह बंद, छाती की मांसपेशियों से डॉक्टरों ने बना दिया नया जबड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










