
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जुलाई 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. वहीं, लखनऊ में PTC इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भारत का पहला निजी टाइटेनियम और सुपरएलॉय प्लांट शुरू किया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 17 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. बिहार चुनाव से पहले CM नीतीश कुमार ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. वहीं, लखनऊ में PTC इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भारत का पहला निजी टाइटेनियम और सुपरएलॉय प्लांट शुरू किया है. इन खबरों के अलावा, बलूच आर्मी ने पाकिस्तान के 29 सुरक्षाबलों को मार गिराया है. पढ़ें गुरुवार सुबह की 10 बड़ी खबरें.
फ्री बिजली की स्कीम बिहार तक पहुंची, चुनाव से पहले नीतीश ने किया 125 यूनिट फ्री देने का ऐलान
बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले CM नीतीश कुमार ने आम जनता को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का ऐलान किया है. ये फैसला 1 अगस्त 2025 से लागू होगा, और जुलाई माह के बिल से ही इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा. बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा.
ब्रह्मोस को मिलेगी नई ताकत... लखनऊ प्लांट में शुरू हुआ टाइटेनियम और सुपरएलॉय प्रोडक्शन
लखनऊ में हाल ही में शुरू हुआ एक नया ब्रह्मोस संयंत्र इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए तैयार है. साथ ही, PTC इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने भारत का पहला निजी टाइटेनियम और सुपरएलॉय प्लांट शुरू किया है, जो ब्रह्मोस की ताकत को और मजबूत कर रहा है.
बलूच आर्मी का पाकिस्तान के 29 सैनिकों को मारने का दावा, फिर कहा- आजादी तक PAK की सेना कीमत चुकाएगी

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











