
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अक्टूबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने CM सिद्धारमैया को पत्र लिखकर सरकारी परिसरों में RSS की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान का असर एशियाई बाज़ारों पर देखने को मिल रहा है. फिलीपींस के मध्य क्षेत्र में रविवार रात को रिक्टर पैमाने पर 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप का केंद्र टाम्बोंगन से करीब 2 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था.
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-13 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया. विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 331 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया था. कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने CM सिद्धारमैया को पत्र लिखकर सरकारी परिसरों में RSS की गतिविधियों पर बैन लगाने की मांग की है. डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान का असर एशियाई बाज़ारों पर देखने को मिल रहा है. वहीं, एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है. इसके तहत बीएसएफ ने अतिरिक्त पेट्रोलिंग, नाइट विजन डिवाइस और सर्विलांस ड्रोन की तैनाती बढ़ाई है. पढ़ें सोमवार सुबह की टॉप खबरें...
IND vs AUS Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा चेज किया, भारत को 3 विकेट से दी शिकस्त
ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के मैच नंबर-13 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हराया. विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए मंधाना और प्रतीका की फिफ्टी के दम पर 331 रनों का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया को दिया था. जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 49 ओवर में चेज कर लिया. महिला वनडे क्रिकेट इतिहास में ये सबसे बड़ा चेज़ है.
Stock Market Crash: जापान से हांगकांग तक हाहाकार... ट्रंप ने चीन पर लगाया 100% टैरिफ, तो बिखर गए एशियाई बाजार
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 100% टैरिफ लगाने के ऐलान का असर एशियाई बाज़ारों पर देखने को मिल रहा है. जापान से लेकर हांगकांग और साउथ कोरिया तक के बाजार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारी गिरावट लेकर कारोबार कर रहे हैं. जापान में ikkei 491.64 अंक की गिरावट के साथ 48.088.80 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, हांगकांग का Hang Seng 534.33 अंक तक गिर गया है.
कर्नाटक में प्रियांक खड़गे ने सरकारी परिसरों में RSS गतिविधियों पर बैन की मांग की, BJP ने कांग्रेस को घेरा

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









