
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 13 अक्टूबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी ने आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी. वहीं, सितंबर माह में देश की खुदरा महंगाई दर गिरकर 1.54 फीसदी पर पहुंची.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 13 अक्टूबर, 2025 की खबरें और समाचार: बिहार चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की. वहीं, सितंबर महीने में देश की खुदरा महंगाई दर गिरकर 1.54 फीसदी पर पहुंच गई. इन खबरों के अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का इज़रायली संसद में ज़ोरदार स्वागत हुआ. पढ़ें सोमवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
प्रशांत किशोर की जन सुराज की नई लिस्ट में 65 उम्मीदवार, नीतीश के गढ़ में दलित उम्मीदवार, राघोपुर पर अब भी सस्पेंस
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस सूची में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है, जिसमें मुख्य रूप से 19 सुरक्षित सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए. पार्टी ने CM नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र हरनौत से कमलेश पासवान को टिकट दिया है.
99 महीने में सबसे कम Retail Inflation, खाने-पीने की चीजें हुईं सस्ती... GST ने भी दिया साथ
सितंबर महीने में देश की खुदरा महंगाई दर गिरकर 1.54 फीसदी पर पहुंच गई है, जो पिछले 99 महीनों में सबसे कम है. इससे पहले अगस्त महीने में मामूली बढ़ोतरी के साथ खुदरा महंगाई दर 2.07% पर पहुंच गई थी, जबकि जुलाई- 2025 में खुदरा महंगाई दर 1.55 फीसदी दर्ज की गई थी. आंकड़ों को देखें तो खाद्य मुद्रास्फीति लगातार चौथे महीने निगेटिव रही है.
बंधकों की रिहाई के बीच इजरायली संसद में ट्रंप का सम्मान, नेतन्याहू ने दिया 'शांति पुरस्कार'

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









