
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 10 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग हुई है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 10 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: खबरों के लिहाज से आज का दिन अहम है. कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग हुई है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इन खबरों के अलावा, पाकिस्तान के गृह मंत्री ने राष्ट्रपति जरदारी को हटाने की अफवाहों को खारिज किया. पढ़ें गुरुवार शाम की 10 बड़ी खबरें.
कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग, कॉमेडियन ने पिछले हफ्ते ही की थी ग्रैंड ओपनिंग
कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग हुई है. अज्ञात हमलावरों ने उनके कैफे पर कई राउंड फायरिंग की. हमलावर, गाड़ी से आए थे और फायरिंग करके वहां से फरार हो गए.
बिहार वोटर वेरिफिकेशन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, जारी रहेगा SIR
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी.
पाकिस्तान: राष्ट्रपति जरदारी को हटाने की अफवाहों को गृह मंत्री ने किया खारिज, बताया- 'दुर्भावनापूर्ण कैंपेन'

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










