
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 जनवरी, 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 1 जनवरी, 2025 की खबरें और समाचार: संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने इस जमीन को वक्फ की जमीन बताते हुए निर्माण पर सवाल उठाए हैं. वहीं प्रशासन ने जमीन को नगर पालिका की संपत्ति करार दिया है.
उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने इस जमीन को वक्फ की जमीन बताते हुए निर्माण पर सवाल उठाए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक होटल के अंदर 5 हत्याओं से सनसनी फैल गई है. यहां एक बेटे ने अपनी मां और 4 बहनों को मौत के घाट उतार दिया है. पढ़िए, आज सुबह की पांच बड़ी खबरें...
1- संभल में आखिर किसकी जमीन पर बन रही सत्यव्रत पुलिस चौकी? ओवैसी के बयान पर DM का पलटवार
संभल में जामा मस्जिद के पास निर्माणाधीन पुलिस चौकी को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने इस जमीन को वक्फ की जमीन बताते हुए निर्माण पर सवाल उठाए हैं.
2- आज से पैदा हुए बच्चे होंगे Generation BETA के... जानिए इन्हें क्यों कहा जा रहा AI जेनरेशन
आपने अभी तक जेनरेशन अल्फा और जेन Z के बारे में सुना होगा. लेकिन नए साल से एक और नई जेनरेशन हमारे बीच आ रही है, जिसका नाम 'Generation Beta' होगा.
3- लखनऊ के होटल में खूनी खेल, 24 साल के बेटे ने मां और 4 बहनों की ले ली जान

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










