
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 07 अप्रैल 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गए और करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन और कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति (CWC) की बैठक का आयोजन होने जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी ने दस्तक दे दी है.
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गए और करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन और कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति (CWC) की बैठक का आयोजन होने जा रहा है. देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी ने दस्तक दे दी है. आज (सोमवार) को दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को 26 नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया. पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने मेट्रो स्टेशन की ऊंची दीवार से छलांग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. पढ़िए सोमवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
‘ट्रंप’ टैरिफ से संभल नहीं पा रहा अमेरिकी शेयर बाजार, खुलते ही हुआ धड़ाम, 5 फीसदी तक की गिरावट
अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को खुलते ही धड़ाम हो गए और करीब 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वॉल स्ट्रीट ने कारोबार की शुरुआत भीषण गिरावट के साथ की और सभी प्रमुख शेयर सूचकांक धड़ाम से नीचे आ गए. निवेशकों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों को लेकर गहरी चिंता देखी गई, जो अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव डाल सकती हैं. इस बढ़ती अनिश्चितता के माहौल में कई ट्रेडर्स ने शेयरों से दूरी बनाते हुए सरकारी बॉन्ड्स को एक सुरक्षित विकल्प के रूप में चुना.
64 साल बाद गुजरात में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन कल, प्रियंका गांधी को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अधिवेशन और कांग्रेस पार्टी की कार्य समिति (CWC) की बैठक का आयोजन होने जा रहा है. यह अहम बैठकें वर्तमान में प्रदेश में चल रहीं चुनौतियों से निपटने और 2027 की रूपरेखा तैयार करने के लिए बुलाई गई है. बैठक का मुख्य बिंदु - पावर का डिसेंट्रलाइजेशन, गठबंधन प्रबंधन और जनसंपर्क कार्यक्रमों की तैयारियां की प्लानिंग है.
दिल्ली में झुलसा देने वाली गर्मी का कहर, 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








