
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 06 जनवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राज्य की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि एक बड़े सत्यापन अभियान के बाद करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. वेनेजुएला की कभी लाडली रही फर्स्ट लेडी के चेहरे पर पट्टियां बंधी थीं और उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे, माथे पर बैंडेज था और चेहरा झुका हुआ. दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने सोमवार देर रात साबरमती हॉस्टल के बाहर हुई विवादित और भड़काऊ नारेबाजी की घटना पर संज्ञान लेते हुए बयान जारी किया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राज्य की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि एक बड़े सत्यापन अभियान के बाद करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. वेनेजुएला की कभी लाडली रही फर्स्ट लेडी के चेहरे पर पट्टियां बंधी थीं और उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे, माथे पर बैंडेज था और चेहरा झुका हुआ. दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) प्रशासन ने सोमवार देर रात साबरमती हॉस्टल के बाहर हुई विवादित और भड़काऊ नारेबाजी की घटना पर संज्ञान लेते हुए बयान जारी किया है. वहीं, दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक 17 वर्षीय छात्र की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत हो गई. यह मामला पुलिस स्टेशन मयूर विहार क्षेत्र का है, जहां ग्रुप में हुए हमले ने एक होनहार छात्र की जान ले ली. पढ़ें मंगलवार शाम की 5 टॉप खबरें...
UP की Voter List से कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? 5 स्टेप्स फॉलो कर ऐसे चेक करें अपना नाम
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) ने राज्य की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि एक बड़े सत्यापन अभियान के बाद करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं. इस छंटनी के बाद यूपी का मतदाता आधार 15 करोड़ से घटकर अब लगभग 12 करोड़ रह गया है.
वेनेजुएला: पसली टूटी, आंखों में चोट... US ऑपरेशन में ऐसा हुआ मादुरो की पत्नी का हाल
वेनेजुएला की कभी लाडली रही फर्स्ट लेडी के चेहरे पर पट्टियां बंधी थीं और उनकी दाहिनी आंख पर चोट के निशान दिख रहे थे, माथे पर बैंडेज था और चेहरा झुका हुआ. ये हालत वेनेजुएला की फर्स्ट लेडी सिलिया फ्लोरेस का था जब सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. सिलिया फ्लोरेस के वकील ने अदालत में जज को बताया कि ऑपरेशन के वक्त सिलिया को अच्छी खासी चोट लगी है और हो सकता है कि उनकी पसली टूट गई हो.
'दो हफ्ते में दिल्ली-NCR में प्रदूषण के कारण बताएं...', सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को लगाई फटकार

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.








