
Aadhaar Card After Death: मौत के बाद आधार कार्ड का क्या होगा? जानिए कैसे करें सरेंडर या बंद
AajTak
आधार 12 अंको का यूनिक नंबर है, जिसमें आपके नाम, पता और फिंगरप्रिंट की जानकारियां शामिल होती हैं. बिना आधार कार्ड (Aadhaar Card) के आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
आधार कार्ड आधुनिक समय में एक जरूरी दस्तावेज बन चुका है. हर सरकारी से लेकर प्राइवेट काम में महत्पवूर्ण डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार (Aadhaar Card) की आवश्यकता होती है. आधार 12 अंको का यूनिक नंबर है, जिसमें आपके नाम, पता और फिंगरप्रिंट की जानकारियां शामिल होती हैं. बिना आधार कार्ड (Aadhaar Card) के आप सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
गैस कनेक्शन से लेकर सब्सिडी पाने तक में भी आधार का उपयोग किया जाता है. वहीं बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर स्कूल एडमिशन के लिए आधार कार्ड मांगा जाता है. ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड किसी गलत लोगों के पास चला गया तो इसका मिस यूज हो सकता है.
ऐसे में आधार की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है तो उसके आधार कार्ड का क्या होता है? क्या इनके आधार कार्ड को सरेंडर या बंद कराया जा सकता है? आइए जानते हैं मृतक व्यक्ति के आधार का क्या करना चाहिए.
मृतक व्यक्ति के आधार को क्या करना चाहिए? UIDAI की ओर से हर भारतीय नागरिक के लिए आधार जारी किया जाता है. नवजात का भी आधार कार्ड बनवाया जा सकता है. आधार कार्ड जारी करने की व्यवस्था यूआईडीएआई की ओर से बनाया तो गया है, लेकिन इसे सरेंडर करने या फिर रद्द करने की कोई व्यवस्था उपलब्ध नहीं है. हालांकि इसकी सुरक्षा को लेकर कुछ कड़े इंतजाम किया गया है, ताकि कोई इसका मिस यूज नहीं कर सके.
आधार कार्ड को सरेंडर या रद्द नहीं किया जा सकता है, लेकिन इसे लॉक कराया जा सकता है. लॉक करने के बाद कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार के डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आधार कार्ड को पहले अनलॉक करना होगा. वहीं दूसरा तरीका ये है कि परिजन मृतक व्यक्ति के आधार कार्ड को संभालकर रखें और ध्यान दें कि किसी अन्य के हाथ में न पहुंच जाए.
कैसे लॉक होगा आधार कार्ड (Aadhaar Card)?

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











