
90 सदस्यों का एक परिवार, सरकार की योजनाओं से हर महीने उठाता है ₹62 हजार का लाभ
AajTak
एक परिवार को राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं से हर महीने 62 हजार रुपए मिलते हैं. 90 सदस्यीय परिवार के 17 सदस्यों को सरकार की तीन योजनाओं से यह राशि प्राप्त होती है. परिवार में 12 लाड़ली बहनाएं, 5 प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के हितग्राही हैं. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले का यह संयुक्त परिवार अब सुर्खियों में है.
खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर भगवानपुरा विकासखंड की ग्राम पंचायत देवाड़ा में एक वासल्या फलिया (बस्ती) है. वास्तव ये फलिया एक ही परिवार के नाम से जाना जाता है. उसी परिवार के मुखिया के नाम पर वासल्या फलिया है. सामान्यतः एक फलिये में 8-10 परिवार रहते हैं लेकिन पूरा वासल्या फलिया एक ही परिवार से बना हुआ है.
दिवंगत वासल्या पटेल के 5 बेटे और 6 भाइयों सहित परिवार में कुल 90 सदस्य हैं. इस परिवार में 44 पुरुष और 46 महिला सदस्य हैं. जनजातीय समुदाय के नागरिकों में ये परंपरा रही है कि वे विवाह के बात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग मकान में रहते हैं. लेकिन कई बार रसोई और कृषि सामूहिक रूप से करते हैं. इस पटेल (ब्राम्हणे) परिवार का एकजुट होकर रहने की भी कुछ ऐसी ही संस्कृति है. सभी के अलग-अलग घर और रसोई है. कुछ भाई सामूहिक रूप से कृषि करते हैं. लेकिन इससे इनकी एकजुटता पर कोई फर्क नहीं पड़ता.
एक ही परिवार की 17 महिलाएं 'लाड़ली बहना' मध्य प्रदेश में दो माह पहले शुरू हुई 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' में इस परिवार की महिलाओं ने भी आवेदन किए थे. संभवतः प्रदेश में एक ही परिवार की सबसे अधिक लाड़ली बहनाएं और अन्य 2 योजनाओं के माध्यम से प्रतिमाह 62 हजार रुपये सीधे बैंक खाते में सर्वाधिक राशि प्राप्त करने वाला पहला परिवार होगा. लाड़ली बहना योजना के पहले चरण में परिवार की 12 महिलाओं के खाते में राशि आना शुरू हो गई है.
अब योजना के तहत पात्र महिलाओं की न्यूनतम उम्र 23 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष कर दी गई है. इससे लाड़लियों के इस कुनबे में परिवार की 5 अन्य महिला सदस्य और जुड़ जाएंगी. इस तरह योजना का लाभ लेने में एक ही परिवार की कुल 17 महिलाएं लाड़ली बहना बन जाएंगी. परिवार के सदस्यों ने बताया योजना से मिलने वाली राशि को बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य पर खर्च किया गया है. परिवार के मुखिया दिवंगत वासल्या के अलावा इंजनिया, रामलाल, जुरसिंग, जगदीश और कैलाश ब्राम्हणे कुल 6 भाई हैं. जबकि भूरसिंह, गिलदार, ठेवासिंह, रेलसिंघ और तेलसिंह वासल्या के 5 लड़के हैं. अन्य योजनाओं का लाभ भी... इसके अलावा, इसी परिवार के 5 सदस्य ऐसे हैं जो भारत शासन की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के भी हितग्राही हैं. इसमें उन्हें प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए प्रधानमंत्री की की ओर से और 4 हजार रुपए मुख्यमंत्री की ओर से मिलते हैं. इनमें परिवार की सुंदरी बाई, गिलदार, तेलसिंग, भूरसिंग और लालीबाई शामिल हैं.
104 की समिति में परिवार के 48 सदस्य देजला-देवाड़ा तालाब भी इसी फलिये के नजदीक ही है. तालाब पर समिति बनाकर मत्स्याखेट किया जाता है. 104 सदस्यों की समिति में इस परिवार के 48 सदस्य शामिल हैं. इस तालाब से होने वाली आय में इन सदस्यों का हिस्सा 37500-37500 रुपये एक सीजन में लाभ ले रहे हैं.
कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा का कहना है, इतना बड़ा परिवार शायद देश-प्रदेश में देखने को नहीं मिलता. आदिवासी समाज में 90 सदस्य एक ही परिवार में हैं. वे सब संयुक्त परिवार के रूप में रह रहे हैं. अच्छी बात यह है कि सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ परिवार को मिल रहा है. लाड़ली बहना योजना के तहत 12 महिलाएं हैं और अभी 21 से 23 वर्ष की आयु सीमा हो जाने से 5 और जुड़ गईं. इस तरह एक ही परिवार कि 17 महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









