
90 मिनट तक धड़कन रुकी थी... लोगों ने पूछा 'मौत' के दौरान क्या देखा?
AajTak
एक शख्स ने बताया कि उसकी धड़कन 90 मिनट के लिए बंद हो गई थी. टेक्निकली उतने देर के लिए उसकी मौत हो चुकी थी. लेकिन फिर शख्स की धड़कने वापस आ गई. एक हफ्ते बाद वह होश में आया. उन्होंने बताया कि लोग उनसे अक्सर यह पूछते रहते हैं कि मौत के दौरान उन्होंने क्या-क्या देखा?
मौत के बाद क्या होता है? यह दुनिया के सबसे बड़े रहस्य में से एक है. लेकिन इस बारे में एक शख्स ने कुछ जानकारियां साझा की है. क्योंकि 90 मिनट के लिए उनकी धड़कनें रुक गई थीं. वह टेक्निकली मर चुके थे. लेकिन फिर वापस जिंदा हो गए. ऐसे में कहा जा सकता है कि उन्होंने मौत के बाद के हालात को भी महसूस किया होगा.
इस शख्स का नाम एलिस्टेयर ब्लेक है. वह ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया के रहनेवाले हैं. तीन साल पहले की बात है. नींद में ही एलिस्टेर को कार्डियक अरेस्ट आया था. news.com.au के एक पॉडकास्ट में इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा- टेक्निकली, मैं 90 मिनट के लिए मर चुका था.
45 साल के एलिस्टेर के लिए वह दिन भी आम दिनों की तरह ही था. 35 साल की पत्नी मेलिंडा के साथ समय बिताने के बाद वह सो गए थे. लेकिन देर रात करीब 3.10 बजे मेलिंडा की नींद खुली. एलिस्टेर ने बताया- मेलिंडा की नींद बहुत जल्द खुल जाती है. मेरी कराहने की आवाज सुनकर वह उठ गई और एंबुलेंस को फोन किया.
एलिस्टेर ने उस रात के बारे में आगे बताया- इमरजेंसी सर्विस की तरफ से उसे CPR देने को कहा गया. वह 20 मिनट तक CPR देती रही. फिर पैरामेडिक्स पहुंचे. फिर वे लोग CPR देने लगे.
कुछ देर बाद पुलिस ने मेलिंडा को बताया कि पति के जिंदा बचने के चांस बहुत कम हैं. 90 मिनट तक एलिस्टेर के दिल में जान फूंकने की कोशिश के बाद पैरामेडिक्स रुकने ही वाले थे कि एलिस्टेर की प्लस में हरकत दिखी. इस घटना के एक हफ्ते बाद एलिस्टेर को होश आया.
एलिस्टेयर ने बताया कि उन्हें उस घटना के बारे में ज्यादा कुछ याद नहीं है. उन्होंने कहा- मुझे याद है मैं सोने गया था और इसके 5 दिन बाद हॉस्पिटल में मेरी नींद खुली. बहुत सारे लोग मुझसे पूछते हैं कि इस दौरान मैंने कुछ देखा या नहीं. लेकिन मुझे कुछ भी नहीं दिखा.

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 1 अप्रैल से आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. टाटा मोटर्स ने अपनी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी कार्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. मर्सिडीज-बेंज और बीएमडब्लू ने भी कीमतों में इजाफा का ऐलान किया है. संभव है कि दूसरी कंपनियां भी जल्द ही प्राइस हाइक का ऐलान कर सकती हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.










