
90 करोड़ की ये नायाब चीज, शख्स ने क्रिप्टोकरेंसी देकर खरीद ली
AajTak
क्रिप्टोकरेंसी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय नीलामी एजेंसी सोथबी द्वारा एक नायाब हीरे की नीलामी के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने की घोषणा की, जिसके बाद खरीदारों की लंबी लाइन थी.
क्रिप्टोकरेंसी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय नीलामी एजेंसी सोथबी द्वारा एक नायाब हीरे की नीलामी के लिए क्रिप्टोकरेंसी को स्वीकार करने की घोषणा की, जिसके बाद खरीदारों की लंबी लाइन थी. जब हीरे की बोली लगी, तो सभी हैरान रह गए. ये हीरा $12 million यानी करीब 90 करोड़ में बिका. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) सोथबी ने बताया कि 101.38 कैरेट के हीरे को क्रिप्टोकरेंसी के जरिए 90 करोड़ रुपये में नीलाम किया गया है, जोकि इस पेमेंट मोड से बेची गई सबसे महंगी ज्वैलरी बन गई है. नाशपाती के आकार के इस हीरे को अज्ञात शख्स द्वारा खरीदा गया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images) सोथबी ने कहा कि हीरा अब तक की सबसे महंगी भौतिक वस्तु थी, जिसे सार्वजनिक रूप से क्रिप्टोकरेंसी के साथ खरीदने के लिए पेश किया गया था. ऑक्शन कंपनी सोथबी ने बताया है कि 101.38 कैरेट के हीरे को क्रिप्टोकरेंसी के जरिये नीलाम किया गया. (प्रतीकात्मक फोटो/Getty images)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











