
9/11: आतंक की चोट से जब जमींदोज हो गया था अमेरिका का गौरव, तस्वीरों में देखें टेरर स्ट्राइक के जख्म
AajTak
वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर जिस आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपनी सेना उतार दी थी, उस अफगानिस्तान से उसकी भले ही विदाई हो गई हो लेकिन 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के निशान आज भी अमेरिकी इतिहास में ताजा हैं.
अमेरिका में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए जिस आतंकी हमले के बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में अपनी सेना उतार दी थी, उस अफगानिस्तान से उसकी भले ही विदाई हो गई हो लेकिन उस हमले के निशान आज भी अमेरिकी इतिहास में ताजा हैं. ठीक 20 साल पहले आज ही के दिन आतंकवादियों ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका को हिला कर रख दिया था. उस हमले से न सिर्फ अमेरिका हिला बल्कि पूरी दुनिया हिल गई थी.आतंकियों ने हवाई जहाज को मिसाइल के रूप में इस्तेमाल कर एक झटके में 3 हजार लोगों की जान ले ली और अमेरिका के गौरव को जमीन में मिला दिया था. दरअसल, 11 सितम्बर 2001 को आतंकी संगठन अल-क़ायदा ने जो हमला किया था, वह आत्मघाती हमलों की श्रृंखला थी. उस दिन सुबह 19 अल कायदा आतंकवादियों ने चार यात्री विमानों का अपहरण किया था.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












