
9 साल से बंद डिपार्टमेंटल स्टोर के नीचे मिले 280 मानव कंकाल, खुदाई के बाद खुला ये राज
AajTak
यूके में साल 2013 से बंद एक डिपार्टमेंटल स्टोर के नीचे जो मिला, उसे देखकर वहां खुदाई करने वाले लोग भी दंग रह गए. डिपार्टमेंटल स्टोर (दुकान ) के नीचे खुदाई में पुरातत्वविदों की टीम को करीब 280 मानव कंकाल के अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों में काफी अवशेष बच्चों के भी हैं.
यूके के वेल्स में 9 साल पहले बंद हो चुके एक डिपार्टमेंटल स्टोर के नीचे खुदाई में करीब 280 मानव कंकालों के अवशेष मिले हैं. इन अवशेषों में काफी संख्या बच्चों की भी है. पुरातत्वविदों का मानना है कि यह अवशेष 13वीं से 16वीं सदी के बीच के हो सकते हैं. साथ ही माना जा रहा है कि इन लोगों को एक साथ दफनाया गया होगा.
दरअसल, पेमब्रोकशायर के हैवरफोर्ड वेस्ट में जहां यह खोज की गई है, वहां साल 2013 से बंद ओकी व्हाइट नाम के डिपार्टमेंट्ल स्टोर का पुर्नविकास किया जा रहा है.
डेफेड आर्कियोलॉजी ट्रस्ट में फील्ड सर्विसेज की हेड फ्रैन मर्फी ने बताया कि यह वाकई महत्वपूर्ण है. शहरी इलाकों में गहरी खुदाई के दौरान ऐसा कम ही देखने को मिलता है. मर्फी ने आगे कहा कि इन अवशेषों की स्टडी से उस समय की सोसाइटी की ओर ज्यादा जानकारी मिलेगी.
हर उम्र और जेंडर के लोगों के अवशेष मिले
मर्फी ने आगे कहा कि इन अवशेषों में हर उम्र और जेंडर के लोग हैं और इन्हें साथ दफनाया गया है. मर्फी के कहने का मतलब है कि यह एक कब्रिस्तान जैसा कुछ हो सकता है, क्योंकि लोग उसी इलाके में दफ्न होना चाहते हैं, जहां वो हमेशा से रहते आए हों.
फ्रैन मर्फी ने आगे बताया कि इस जगह पर काफी संख्या में नवजातों को भी दफनाया गया है, जिस देखकर लगता है कि उस समय इंसान का मृत्यु दर काफी ज्यादा रहा होगा. वहीं मर्फी ने बताया कि उस समय अधिकतर लोगों को ताबूत में नहीं बल्कि कफन में दफनाया गया होगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









