
9 महीने तक ना पेट निकला, ना उल्टियां हुईं, पेट दर्द लेकर पहुंची अस्पताल और दे दिया बच्चे को जन्म
AajTak
एमा फिट्जसिमंस नाम की यह महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को पोर्ट मैकक्वैरी अस्पताल गए. अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें पता चला कि वह लेबर पेन से जूझ रही हैं.
ब्रिटेन की एक महिला ने खुलासा किया है कि उसे अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले तक अपनी प्रेग्नेंसी का बिल्कुल अंदाजा नहीं था.
एमा फिट्जसिमंस नाम की यह महिला पेट दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को पोर्ट मैकक्वैरी अस्पताल पहुंची थी. अस्पताल के डॉक्टरों ने फिर उन्हें बताया कि वह मामूली पेट दर्द से नहीं बल्कि लेबर पेन से जूझ रही हैं.
महिला यह सुनकर दंग रह गई और उन्होंने डॉक्टर्स से स्कैन दोबारा चेक करने को कहा.
एमा ने दो साल पहले ही बेटे विलियम को जन्म दिया था.
एमा की इस अजीबोगरीब प्रेग्नेंसी को लेकर उनके पार्टनर एरॉन ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया और दोनों ने मिलकर अपनी बेटी विलियम रॉज का इस दुनिया में स्वागत किया.
एमा ने अपनी दोनों गर्भावस्था के बारे में कहा, विलियम (बेटे) के बारे में मुझे गर्भावस्था के 11वें हफ्ते में पता चला था और मैं 22वें हफ्ते तक रोजाना बीमार रहती थी इसलिए वह एक अलग तरह की फीलिंग थी.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











