
9 पत्नियों संग रहता है युवक, 2 और महिलाओं से शादी की ख्वाहिश!
AajTak
नौ पत्नियों संग रहने वाले एक शख्स ने कहा कि वह 'निराश और हैरान' है, क्योंकि उसकी एक पत्नी उससे तलाक ले रही है. हालांकि, उसकी चाहत 10 पत्नियों की है. इसलिए वह 2 और महिलाओं से शादी करने जा रहा है.
Man Lives With Nine Wives: नौ पत्नियों संग रहने वाले मॉडल ने कहा कि वह 'निराश और हैरान' है, क्योंकि उसकी एक पत्नी उससे तलाक लेने चाह रही है. मॉडल का नाम आर्थर ओ उरसो (Arthur O Urso) है. ब्राजील के रहने वाले आर्थर ने पिछले साल सामूहिक रूप से 9 महिलाओं के साथ शादी कर सुर्खियां बटोरी थीं.
ब्राजीली मॉडल आर्थर ने बताया कि उनकी एक पत्नी अगाथा (Agatha) उन्हें तलाक देना चाह रही हैं, क्योंकि उसे Monogamy रिलेशन (एकविवाह प्रथा) में फिर से लौटना है. अगाथा अब आर्थर को दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहती. उसे Polygamy (बहुविवाह प्रथा) से निकलना है.
पत्नी के इस फैसले पर आर्थर ने कहा कि 'इसका कोई मतलब नहीं था, हमें आपस में शेयर करना होगा. मैं तलाक के फैसले से दुखी और अगाथा के बयान से हैरान था.' बकौल आर्थर उनकी अन्य पत्नियों को भी अगाथा का रवैया गलत लगा. दूसरी पत्नियों का कहना था कि अगाथा ने शादी रोमांच के लिए की थी न कि भावनाओं के लिए.
10 पत्नियां रखने की इच्छा
आर्थर कहते हैं कि 'मुझे पता है कि मैंने एक पत्नी को खो दिया है, लेकिन मैं इस समय उसकी जगह किसी और को नहीं लाने जा रहा हूं.' हालांकि, आगे चलकर आर्थर को दो और महिलाओं से शादी करने की उम्मीद है ताकि उनकी पत्नियों की संख्या 10 तक हो सके.
आर्थर का कहना है कि 'मेरी हमेशा से 10 पत्नियां रखने की इच्छा रही है. फिलहाल मेरी केवल एक बेटी है, लेकिन मैं अपनी प्रत्येक पत्नी से एक बच्चा चाहता हूं. क्योंकि अगर वह सिर्फ एक या दो पत्नियों के साथ बच्चे पैदा करेगा तो ये बाकी पत्नियों के लिए सही नहीं होगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











