
88 करोड़ में एक टॉयलेट सीट बेच रहा शख्स, आखिर क्यों इतना महंगा बिकेगा ये टॉयलेट
AajTak
अंतरराष्ट्रीय कलाकार मौरिजियो कैटेलन की प्रसिद्ध 18 कैरेट सोने का टॉयलेट न्यूयॉर्क में सोटबी नीलामी में पेश होगा. इसे पहले 2016 में गगनहाइम म्यूजियम में दिखाया गया था और अब इसकी बोली $10 मिलियन से शुरू होगी.
एक टॉयलेट सीट इन दिनों चर्चा का विषय है, क्योंकि इसकी कीमत 88 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दरअसल, इटली के मशहूर कलाकार मौरिज़ियो कैटेलन की 18 कैरेट शुद्ध सोने से बने टॉयलेट को 18 नवंबर को न्यूयॉर्क की सोटबी नीलामी में पेश किया जाएगा. बताया जा रहा है कि इसे खास कलाकारी से बनाया हया है और इसका वजन 223 पाउंड है. इसकी शुरुआती बोली 10 मिलियन डॉलर (करीब 88 करोड़) रखी गई है. सोटबी का मानना है कि यह बोली और भी ऊपर जा सकती है.
सोने का सिंहासन का फील देने वाली टॉयलेट सीट 8 नवंबर से सोटबी के नए मुख्यालय ब्रेउर बिल्डिंग के बाथरूम में प्रदर्शित की जाएगी. यहां आगंतुकों को इस टॉयलेट को देखने का मौका मिलेगा. इससे पहले इसी टॉयलेट सीट को गगनहाइम म्यूजियम (2016) में आम लोगों के इस्तेमाल के लिए रखा गया था. आयोजकों की ओर से कहा गया है कि इस टॉयलेट पर कोई नहीं बैठेगा. सोटबी के एक्सपर्ट डेविड गैल्परिन ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि लोग कला पर बैठें.'
कैटेलन ने इस कलाकृति को एक विरोधाभासी सामाजिक टिप्पणी के रूप में बनाया था और इसका नाम "अमरिका" रखा था. उन्होंने कहा था कि वे कुछ अनमोल चीज को 'सबसे कम महान और सबसे आवश्यक स्थान' में रखना चाहते थे.
गगनहाइम म्यूजियम में पहली बार प्रदर्शन
यह सोने की टॉयलेट 2016 में न्यूयॉर्क के गगनहाइम म्यूजियम में पहली बार स्थापित की गई थी. कई आलोचकों ने इसकी तुलना दादा आंदोलन के कलाकार मार्सेल डुशांप की 1917 की पोर्सलीन युरिनल 'फाउंटेन' से की. इसे देखने और उपयोग करने के लिए करीब 1 लाख लोगों ने लाइन लगाई थी.
पोस्ट के पूर्व लेखक क्रिस पेरेज ने इसे इस्तेमाल करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा था, 'मेरे जीवन में यह सबसे स्मूथ और शानदार अनुभवों में से एक था.' उन्होंने यह भी कहा, 'सुनहरे कटोरे में पानी का घूमना, संपूर्ण अनुभव का सबसे संतोषजनक हिस्सा था.'

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











