
'84 साल के होने के बाद भी ये आदमी रिटायर ही नहीं होता...', अजित के बयान पर पवार फैमिली में छिड़ी जंग, रोहित पवार के बाद सुप्रिया सुले भी भड़कीं
AajTak
अजित पवार ने एक कार्यक्रम के दौरान शरद पवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग 75 वर्ष की आयु के होने के बाद अपने सक्रिय पेशेवर जीवन को आमतौर पर रोक देते हैं लेकिन कुछ लोग 80 वर्ष से अधिक आयु की होने पर भी राजनीति से सेवानिवृत्त नहीं होना चाहते.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दोनों गुटों के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है. अजित पवार ने जहां शरद पवार की उम्र को लेकर उन पर निशाना साधा तो वहीं उनके भतीजे रोहित और एनसीपी नेता सुप्रिया सुले ने भी अजित पवार पर पलटवार किया है. विधायक रोहित पवार ने अजीत गुट की आलोचना की. इसके बाद जैसे ही अजित पवार ने पलटवार किया तो रोहित के बचाव में बुआ सुप्रिया सुले आगे आ गईं.
अजित पवार का शरद पवार पर निशाना
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को अपने चाचा शरद पवार की उम्र को लेकर उन पर परोक्ष हमला करते हुए कहा, 'उम्र होने के बाद कुछ उम्र के बाद रुकना पड़ता है, यह वर्षो से चली आ रही परंपरा हैं, लेकिन कुछ लोग सुनने को तैयार नहीं, हट्ट करते हैं. आदमी 60 में.....राज्य सरकार में 58 साल में रिटायर होते हैं, कुछ लोग 60 में कुछ लोग 65 में रिटायर होते हैं तो कुछ लोग 70 में रिटायर होते है. कुछ लोग 75 में रिटायर होते हैं लेकिन लेकिन 80 होने 84 साल के होने के बाद भी यह आदमी (शरद पवार) रिटायर नहीं होता है, अरे क्या चल रहा हैं.'
अजित पवार ने कहा, 'हम कही गलत हैं तो बोलो ना हमें...हमारे उतनी धमक और ताकत हैं. मैंने 5 से 6 बार राज्य का उपमुख्यमंत्री पद संभाला हैं. माता बहनों के लिए अच्छे योजना लाए हैं. अदिती तटकरे ने महिला चौथा धोरण लाया है, उसमें महिलाओं को अधिक मान सम्मान कैसे मिलेगा. बच्चे का पहले मां का फिर पिता का फिर सरनेम लगेगा, इसके पहले सिर्फ पिता का नाम और सरनेम लगता था. जितना बाप का महत्व है उससे ज्यादा मां का महत्व है. यह परंपरा पहले से चली आ रही है इस तरह के निर्णय महायुती की सरकार ले रही है.'
भतीजे को कहा बच्चा
दरअसल विधायक रोहित पवार ने राकांपा के अजीत गुट की आलोचना की थी. अजीत पवार ने अपने विधायक भतीजे रोहित पवार द्वारा उनके गुट की आलोचना को भी खारिज कर दिया. अजित पवार ने रोहित को “एक बच्चा करार दिया. इसके बाद रोहित के बचाव में उनकी बुआ और सांसद सुप्रिया सुले भी सामने आई और उन्होंने कहा कि अजित पवार भी तो एक ‘सीनियर सिटीजन’ हो गए हैं क्योंकि वो खुद 65 साल के हो गए हैं.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










