
82% आबादी को वैक्सीन लगने के बावजूद सिंगापुर में बढ़े कोरोना केस, 24 अक्टूबर तक लगाए गए प्रतिबंध
AajTak
खास बात ये है कि सिंगापुर में 82% आबादी को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं. इसके बावजूद यहां तेजी से कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि, पिछले 4 हफ्तों में सामने आए केसों में 98% लोगों को हल्के लक्षण हैं या लक्षण नहीं हैं.
वैक्सीनेशन के बावजूद सिंगापुर में तेजी से कोरोना के केस बढ़ रहे हैं. यहां पिछले 1 हफ्ते से हर रोज 1000 केस मिल रहे हैं. गुरुवार को कोरोना के 1500 से ज्यादा मामले सामने आए. यह महामारी शुरू होने के बाद से एक दिन में मिले सबसे ज्यादा केस हैं. ऐसे में सिंगापुर सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए एक बार फिर प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.










