
80 से ज्यादा रेप के आरोप, बच्चों से करती थी दरिंदगी... कई साल बाद अरेस्ट हुई महिला
AajTak
कई बार अपराध इतना भयानक होता है कि अपराधी को यह गुमान होता है कि वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा, लेकिन जब उसका भेद खुलता है, तो दुनिया को विश्वास ही नहीं होता कि इतना संगीन अपराध कोई करता रहा और कानून की गिरफ्त में नहीं आया.
कई बार अपराध इतना भयानक होता है कि अपराधी को यह गुमान होता है कि वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा, लेकिन जब उसका भेद खुलता है, तो दुनिया को विश्वास ही नहीं होता कि इतना संगीन अपराध कोई करता रहा और कानून की गिरफ्त में नहीं आया.
अमेरिका में ऐसा ही मामला सामने आया. जहां 44 साल की महिला पर 80 बच्चों के साथ यौन अपराध में गिरफ्तार किया गया. जब ये मामला सामने आया तो पूरे अमेरिका में हलचल मच गई.
कौन हैं सारा जीन सेलर्स?
44 साल की सारा जीन सेलर्स नॉर्थ कैरोलिना की निवासी हैं, जिन्हें उनके ऑफिस से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया. वह विवाहित हैं और दो बच्चों की मां हैं. उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें 15 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ बलात्कार के 20 मामले और 15 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ यौन अपराध के 20 मामले शामिल हैं. इन गंभीर आरोपों को देखते हुए, उनकी जमानत दो मिलियन डॉलर तय की गई है.
अदालत में चौंकाने वाले खुलासे
शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान, अभियोजकों ने खुलासा किया कि दो पीड़ित सिर्फ 12 साल के लड़के थे. इसके अलावा, पुलिस अब दो और बच्चों से पूछताछ कर रही है, जो इस अपराध का शिकार हो सकते हैं. ये यौन उत्पीड़न 2018 और 2019 के बीच हुए, जिससे यह सवाल उठता है कि इतने लंबे समय तक यह अपराध कैसे छुपे रहे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












