
'80 के दशक में पहुंचे Virat Kohli, बच्चों वाले अंदाज में फनी फोटो शेयर की
AajTak
विराट कोहली ने 80 के दशक को याद करते हुए बच्चों वाले अंदाज में एक फनी फोटो शेयर की है. इसमें वे हेलमेट पहने नजर आ रहे और बच्चों वाली नकली बाइक पर बैठे हैं...
भारतीय कप्तान विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार के बाद ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. बतौर टी20 कप्तान कोहली का यह आखिरी टूर्नामेंट था. इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने 80 के दशक को याद करते हुए बच्चों वाले अंदाज में एक फनी फोटो शेयर की है. Once upon a time. 🚗🏍️💨#80skids #backinthedays. pic.twitter.com/fgS66ZHDmI

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












