
80 करोड़ रुपये का बिजली बिल देखकर बुजुर्ग का बढ़ा ब्लड प्रेशर, अस्पताल में कराना पड़ा एडमिट
AajTak
महाराष्ट्र के नालासोपारा इलाके में एक बुजुर्ग के पास करीब 80 करोड़ रुपये का बिजली का बिल आया है. इस बिल को देखने के बाद 80 वर्षीय गणपत नाइक की तबीयत बिगड़ गई.
महाराष्ट्र के नालासोपारा इलाके में एक बुजुर्ग के पास करीब 80 करोड़ रुपये का बिजली का बिल आया है. इस बिल को देखने के बाद 80 वर्षीय गणपत नाइक की तबीयत बिगड़ गई. हाई बीपी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस बीच बिजली कंपनी ने कहा कि बिल में लिपिकी गलती हुई है. सोमवार को नालासोपारा इलाके के निर्मल गांव में राइस मिल चलाने वाले 80 वर्षीय गणपत नाइक को उस वक्त झटका लगा, जब उन्हें करीब 80 करोड़ रुपये का बिजली बिल मिला. वह दिल के मरीज हैं और बिल देखकर उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया. बाद में उन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









